🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

सारंगपुर में NH-52 पर कार डंपर से टकराई, धौैलपुर के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

राजगढ़ जिले के सारंगपुर में एनएच-52 पर मंगलवार सुबह अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन डंपर से टकरा गई। हादसे में धौलपुर निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक और एक युवक गंभीर घायल हुए हैं। कार में सवार दो बच्चे सुरक्षित हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Follow on Google News
सारंगपुर में NH-52 पर कार डंपर से टकराई,  धौैलपुर के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
सारंगपुर। एनएच 52 पर दुर्घटनाग्रस्त कार।

सारंगपुर (राजगढ़)। सारंगपुर से करीब 7 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर साईं बायो फ्यूल पंप के सामने मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धौलपुर से उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे एक ही परिवार के सदस्यों से भरी अर्टिगा कार क्रमांक RJ 11 UA 4989 सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन डंपर क्रमांक MP 04 HE 5797 में पीछे से जा घुसी। भीषण टक्कर में परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार दो बच्चे सुरक्षित हैं।

तेज रफ्तार कार डंपर से टकराई 

सारंगपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के धौलपुर निवासी त्रिवेदी परिवार 11 अगस्त की रात अर्टिगा कार से धार्मिक यात्रा पर उज्जैन के लिए रवाना हुआ था। कार अब्दुल पिता आबिद खान चला रहा था। मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे एनएच-52 पर साईं बायो फ्यूल पंप और शिमला होटल के सामने चालक आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ब्रेकडाउन डंपर पर उसकी नजर नहीं पड़ी और कार क्लीनर साइड से डंपर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला और साइड का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़ें: परीक्षा में नकल कराने से मना किया तो शिक्षकों और छात्रों ने छठवीं के बालक को डंडे से पीटा; हाथ फ्रेक्चर, मुरैना की घटना

कार में सवार थे सात लोग 

थाना प्रभारी राहुल सिंह रघुवंशी ने बताया कि हादसे के समय कार में चालक समेत सात लोग सवार थे। दुर्घटना में त्रिवेदी परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सोमा पति सुनील त्रिवेदी (65), अंकुर पिता सुनील त्रिवेदी (42) और अर्चना पति अंकुर त्रिवेदी(40) के रूप में हुई है। वहीं निहाल पिता अतुल तिवारी, उम्र 22 वर्ष और कार चालक अब्दुल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में अंश पिता अंकुर त्रिवेदी, उम्र 14 वर्ष और तेजस पिता अंकुर त्रिवेदी, उम्र 10 वर्ष सुरक्षित बच गए।

Breaking News

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू किया रेस्क्यू 

हादसे की सूचना मिलते ही सारंगपुर थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीओपी अरविंद सिंह, थाना प्रभारी राहुल सिंह रघुवंशी सहित पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की।

घायलों को शाजापुर रेफर किया  

पुलिस ने दोनों गंभीर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल शाजापुर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई भी शुरू की, ताकि यातायात सुचारू किया जा सके।

ये भी पढ़ें: सिवनी में युवती ने आत्महत्या: स्कूल परिसर में फंदे पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। गंभीर रूप से घायल निहाल और चालक अब्दुल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शाजापुर रेफर किया गया है। मृतकों के शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। धौलपुर में परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। 

राहुल सिंह रघुवंशी, थाना प्रभारी, सारंगपुर

Iftikhar Ansari
By Iftikhar Ansari
icon

Latest Posts