Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिवनी में युवती ने आत्महत्या: स्कूल परिसर में फंदे पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम डोला स्थित माध्यमिक शाला परिसर में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जबकि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
सिवनी में युवती ने आत्महत्या: स्कूल परिसर में फंदे पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
सिवनी में युवती ने आत्महत्या

सिवनी। घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम डोला में माध्यमिक शाला परिसर में 22 वर्षीय मधु यादव की कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे की बताई गई है। स्कूल पहुंचने पर बच्चों ने युवती को देखा और इसकी जानकारी शिक्षक को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

स्कूल पहुंचते ही बच्चों ने देखा शव

मंगलवार सुबह माध्यमिक शाला डोला में शिक्षक और बच्चे स्कूल पहुंचे। स्कूल के शिक्षक अशोक कुमार यादव के अनुसार, जब उन्होंने स्कूल का दरवाजा खोला तो बच्चों की नजर मधु यादव पर पड़ी। बच्चों ने चिल्लाकर बताया कि मधु बुआ ने फांसी लगा ली है, जिसके बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रीवा PWD चीफ इंजीनियर ₹50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, हर महीने ₹1 लाख मांगे थे

मृतका की पहचान मधु यादव के रूप में

मृतका की पहचान मधु यादव, पिता सोहन यादव, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने पर घंसौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

Breaking News

पुलिस और शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस द्वारा घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मामले के अलग-अलग पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल युवती की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात सामने आई है।

गोदभराई के 4 दिन बाद 7 महीने की गर्भवती की मौत, फौजी पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार; मायके वालों ने मांगी फांसी

मृतका की मां स्कूल में रसोइया

मृतिका की मां राजकुमारी यादव इसी स्कूल में रसोइया का काम करती हैं। घटना के बाद स्कूल परिसर में मौजूद शिक्षक और बच्चों के बीच भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और मौत से जुड़े सभी पहलुओं को देखा जा रहा है।

Umesh Shrivastava
By Umesh Shrivastava

Latest Posts