Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीधी में ईओडब्ल्यू की कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते वार्डन गिरफ्तार

सीधी में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) रीवा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते छात्रावास अधीक्षक रामदरस द्विवेदी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित अधीक्षक के आवास पर रात करीब 8 बजे शुरू हुई, जो देर रात 2 बजे तक चली।
सीधी में ईओडब्ल्यू की कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते वार्डन गिरफ्तार
50 हजार की रिश्वत लेते वार्डन गिरफ्तार

सीधी। बहरी निवासी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सुरेश प्रसाद द्विवेदी ने नियमितीकरण की सूची में नाम आने के बावजूद रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। मामले में जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त केके पांडे की कथित भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

50 हजार रुपए की रिश्वत लेते अधीक्षक गिरफ्तार

EOW रीवा की टीम ने सीधी में कार्रवाई करते हुए पतुलखी छात्रावास में पदस्थ अधीक्षक रामदरस द्विवेदी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित उसके आवास पर रिश्वत की 50 हजार रुपए की राशि लेते हुए पकड़ा गया।

ये भी पढ़ें: नरसिंहपुर नगर पालिका का कर्मचारी पेवर ब्लॉक के बिल पेमेंट के बदले 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

सहायक आयुक्त केके पांडे की भूमिका संदेह के घेरे में

इस मामले में जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त केके पांडे की कथित भूमिका भी संदेह के घेरे में है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, सहायक आयुक्त सीधे पैसे न लेकर छात्रावास अधीक्षक रामदरस द्विवेदी के माध्यम से रिश्वत की राशि ले रहे थे।

Breaking News

15 सदस्यीय टीम ने बिछाया जाल

शिकायत का सत्यापन करने के बाद EOW रीवा की 15 सदस्यीय टीम ने एएसपी के नेतृत्व में जाल बिछाया। तय योजना के तहत गुरुवार रात जैसे ही सुरेश प्रसाद द्विवेदी ने अधीक्षक को 50 हजार रुपए दिए, टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts