Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

केदारनाथ यात्रा के दौरान भक्ति में डूबी दिखीं Sara Ali Khan, वीडियो देख फैंस को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद; देखें VIDEO

Follow on Google News
केदारनाथ यात्रा के दौरान भक्ति में डूबी दिखीं Sara Ali Khan, वीडियो देख फैंस को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद; देखें VIDEO
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) को ट्रैवलिंग का बहुत शौक है। जिसमें उनकी धार्मिक यात्रा भी काफी होती हैं। वे अक्सर बाबा के दर्शन करती हुई दिखाई देती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी केदारनाथ यात्रा की झलक दिखाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस यात्रा का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सारा ने अपनी यात्रा के कई मोमेंट्स दिखाए हैं। वहीं वीडियो को देखकर फैंस को सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

फैंस को सारा के केदारनाथ यात्रा के वीडियो काफी पसंद आ रहे हैं। कभी सारा भक्ति में लीन नजर आ रही हैं तो कभी मौज-मस्ती के मूड में दिखाई दे रही हैं। एक जगह वह साधु से तिलक लगवा रही हैं। इसके अलावा उन्हें साग काटते हुए, टैंट में रहते हुए और पहाड़ी खाना इंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। कभी एक्ट्रेस ठंडे पानी से मुंह धोती दिख रही हैं तो कभी ठंड से बचने के लिए हाथ तापते हुए। इस वीडियो में सारा और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ का गाना काफिराना का ऑडियो यूज किया गया है। देखें वीडियो...

फैंस को आई सुशांत की याद

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- सुशांत सिंह राजपूत, वी मिस यू जेम। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये गाना हमेशा मुझे फिल्म में सारा और सुशांत के सीन की याद दिलाता है। दूसरे ने लिखा- कितना भी ट्रोल कर लो, भक्ति नहीं रुकेगी। वहीं कई फैंस अमृता सिंह की परवरिश की तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें कि, 14 जून 2020 को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। उन्होंने अपने फ्लैट के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

सारा की पहली फिल्म थी केदारनाथ

सारा अली खीन की पहली फिल्म केदारनाथ थी। इस फिल्म के जरिए 2018 में सारा ने सुशांत के साथ डेब्यू किया था। सुशांत उनके पहले को-स्टार थे। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री की काफी तारीफ हुई थी। वहीं सारा अली खान आखिरी बार सुपरहिट फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर की थी। एक्ट्रेस फिलहाल आदित्य रॉय कपूर के साथ अनुराग बसु की आगामी फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा सारा निर्देशक जगन शक्ति की आगामी थ्रिलर फिल्म 'मिशन लायन' में भी दिखेंगी, जिसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ और हितेन पटेल भी नजर आएंगे। (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Thalaivar 170 में लीजेंड्स का डबल डोज, बिग बी और रजनी सर करेंगे 33 साल बाद एक साथ काम, सेट से वायरल हुआ फोटो
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts