पटना रोड शो :सम्राट चौधरी ने सिन्हा को अपने पास से हटाया, खुद राष्ट्रीय कार्यकारी के बगल में खड़े हुए

रोड शो के दौरान ‘जोड़ी मोदी-नीतीश के हिट हो गइल’ गाने पर महिलाएं झूमती नजर आईं। वहीं, एयरपोर्ट क्षेत्र में रोड शो के चलते करीब 1.5 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया है।
Follow on Google News
सम्राट चौधरी ने सिन्हा को अपने पास से हटाया, खुद राष्ट्रीय कार्यकारी के बगल में खड़े हुए
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना। बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद बांकीपुर से विधायक नितिन नबीन पहली बार दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे हैं। दिल्ली से राजधानी आगमन के बाद उन्होंने रोड शो के जरिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी उनके साथ मौजूद रहे। लेकिन नबीन की रैली में हुई घटना ने राजनीतिक मतभेदों की ओर इशारा किया है।

    जानिए ऐसा क्या हुआ रोड शो में

    रोड शो के दौरान यह घटना उस समय हुई, जब विजय सिन्हा नितिन नबीन के पास खड़े थे। इसी बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने उन्हें साइड होने का इशारा किया और खुद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के बगल में आकर खड़े हो गए। नितिन नबीन पटना में करीब 6 किलोमीटर लंबे रोड शो में शामिल हो रहे हैं, जिसका समापन मिलर हाई स्कूल मैदान में होगा। उनके स्वागत के लिए खास इंतजाम किए गए हैं, जहां हाथी, ऊंट और घोड़े आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। रोड शो के दौरान ‘जोड़ी मोदी-नीतीश के हिट हो गइल’ गाने पर महिलाएं झूमती नजर आईं। वहीं, एयरपोर्ट क्षेत्र में रोड शो के चलते करीब 1.5 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया है।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- यह बड़ी जिम्मेदारी है

    बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि नितिन नबीन को सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने में बिहार भाजपा पूरी मजबूती के साथ योगदान देगी।

    संजय सरावगी ने आगे कहा कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में काम किया जाएगा।

    नबीन के स्वागत के लिए कैसी है तैयारी

    • रोड शो के दौरान विजय सिन्हा को साइड कर सम्राट चौधरी नितिन नबीन के बगल में खड़े नजर आए।
    • नितिन नबीन के स्वागत में पटना भर में 50 से अधिक स्वागत मंच बनाए गए हैं।
    • रोड शो के चलते पटना के आर ब्लॉक और आरओबी पुल पर करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।
    • मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में नितिन नबीन कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
    • रोड शो में भोजपुरी गीतों के साथ बिहार की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है।
    • शो के दौरान बुलडोजर के जरिए फूलों की बारिश की जा रही है।
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts