PlayBreaking News

हमका प्यार हुआ है रब्बा… बचपन की दो सहेलियों को हुआ इश्क, शादी करने की जिद; घरवालों को ही बताया जान का दुश्मन

Follow on Google News
हमका प्यार हुआ है रब्बा… बचपन की दो सहेलियों को हुआ इश्क, शादी करने की जिद; घरवालों को ही बताया जान का दुश्मन
संभल, यूपी। मोहब्बत की परिभाषा को परिभाषित करना हर दौर में चुनौती भरा रहा है। हर समाज ने इसके लिए अपने पैमाने सेट किए हैं। प्रेम करने का आधार क्या होगा और इसमें कौन लोग शामिल होंगे यह भी समाज की अवधारणा में शामिल है। हाल ही में इसे चुनौती देता उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक मामला सामने आया है। जहां असमोली थाना क्षेत्र की दो लड़कियां एक दूसरे से इस कदर प्यार में हैं कि इसके लिए वो पूरे समाज से टकराने को तैयार हैं। लेकिन प्रेम कहानी में रोड़ा न आए, ये मुमकिन कहां! दोनों युवतियां एक दूसरे से निकाह कर साथ में जिंदगी गुजारना चाहती हैं। उन दोनों के इस रिश्ते पर परिजनों की सहमति नहीं है। दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने के लिए कानूनी और प्रशासनिक मदद मांगी है।

बचपन से थी दोनों में दोस्ती

दोनों युवतियों की बचपन से ही दोस्ती थी। वो हमेशा एक दूसरे के साथ ही वक्त गुजारती थीं। दोस्ती के 10 सालों के दौरान ही दोनों में मोहब्बत की शुरूआत हुई। दोनों लड़कियां एक ही समुदाय की हैं। दोनों की उम्र में 8 साल का फासला है। परिजन दोनों का निकाह (लड़का और लड़की के बीच शादी) करना चाहते थे लेकिन इसी बीच दोनों लड़कियों के आपसी प्रेम का पता चला। जिसको लेकर घरवालों में नाराजगी है और वो दोनों के शादी में बंधने के इरादे के खिलाफ हैं। जिसके बाद 18 अगस्त को दोनों घर छोड़कर हरिद्वार चली गईं। लड़कियों की मानें तो उन्हें अब लड़के पसंद नहीं आते।

पुलिस से मांगी मदद

युवतियों के मुताबिक, दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है और अब उन्हें साथ रहने का कानूनी अधिकार है। परिजनों के विरोध के बाद दोनों अपनी जान को खतरा बताते हुए संभल एएसपी ऑफिस पहुंची लेकिन एएसपी से मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद वह अपने क्षेत्र के असमोली सर्कल ऑफिसर से मिलने पहुंची लेकिन वहां भी मुलाकात करने में सफल नहीं हुईं। दोनों का कहना है कि उनको जान का खतरा है, ऐसे में प्रशासन उनकी मदद करे। संभल एएसपी श्रीश्चंद्र ने कहा कि दोनों युवतियां से अभी तक कोई बात नहीं हुई है, अगर वो शिकायत दर्ज कराती हैं तो इसकी उचित जांच की जाएगी। ये भी पढ़ें- UP: 80 KM रफ्तार… बिजनौर में 2 हिस्सों में बंटी किसान एक्सप्रेस, 13 डिब्बे लेकर 4 किमी आगे निकला इंजन
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts