ट्विंकल खन्ना और काजोल के शो ‘Too Much’ का टीजर रिलीज, बॉलीवुड गॉसिप का मिलेगा नया अंदाज

Follow on Google News
ट्विंकल खन्ना और काजोल के शो ‘Too Much’ का टीजर रिलीज, बॉलीवुड गॉसिप का मिलेगा नया अंदाज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की दो सबसे बेबाक और मजेदार एक्ट्रेस काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो ‘Too Much with Kajol and Twinkle’ का टीजर शुक्रवार को रिलीज हो गया है। ये एक बिल्कुल एक नए चैट शो होगा। टीजर में दोनों एक्ट्रेस मौजूदा चैट शो का मजाक बनाती दिख रही है।

    Too Much का टीजर रिलीज 

    काजोल और ट्विंकल खन्ना एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह काजोल और ट्विंकल खन्ना का नया शो Too Much with Kajol and Twinkle है। जिसका टीजर रिलीज हो गया है। शो के 75 सेकंड के टीजर में काजोल और ट्विंकल खन्ना मौजूदा चैट शोज का मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं। वे कहती हैं कि पुराने फॉर्मेट अब काफी घिसे-पिटे हो चुके हैं। इस शो में कोई बनावटीपन या नकली बातचीत नहीं होगी। वहीं, ट्विंकल खन्ना ने वादा किया है कि दर्शक यहां सेलिब्रिटीज को उनके असली रूप में, बिना किसी फिल्टर के देख पाएंगे।

    टीजर में दिखी मजेदार नोक-झोंक

    टीजर में एक मजेदार पल तब आता है जब शूटिंग के दौरान काजोल अचानक 'कट’ बोलकर रुक जाती हैं। फिर ट्विंकल से पूछती हैं कि वो शो को इतना जयादा क्यों बेच रही हैं। इस पर ट्विंकल हंसते हुए कहती हैं। यही तो शो है बहुत ज्यादा, लेकिन काजोल उन्हें तुरंत ठीक करते हुए कहती हैं- यह सिर्फ ज्यादा नहीं बल्कि बहुत ज्यादा है। उनकी यह नोक-झोंक साफ दिखाती है कि शो में हंसी-मजाक और तकरार की कोई कमी नहीं होगी।

    शो में खुलेंगे बॉलीवुड के राज 

    काजोल और ट्विंकल खन्ना इस शो में बॉलीवुड के कई स्टार्स बतौर गेस्ट पहुंचने वाले हैं। शो में बॉलीवुड के कई ऐसे राज खुलने वाले हैं, जिनके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा। वहीं, शो का प्रीमियर प्राइम वीडियो पर 25 सितंबर को होगा, जिसके बाद शो का हर गुरुवार को एक नया एपिसोड आएगा।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts