Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पीएम मोदी के सपने में मां बोलीं- राजनीति के लिए कितना गिरोगे… बिहार कांग्रेस ने जारी किया आपत्तिजनक AI जनरेटेड वीडियो, बीजेपी का कड़ा पलटवार

Follow on Google News
पीएम मोदी के सपने में मां बोलीं- राजनीति के लिए कितना गिरोगे… बिहार कांग्रेस ने जारी किया आपत्तिजनक AI जनरेटेड वीडियो, बीजेपी का कड़ा पलटवार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना। बिहार में सियासी तापमान तेजी से बढ़ गया है, जब कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) हैंडल से एक विवादित AI जनरेटेड वीडियो जारी किया। यह वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन को लेकर बनाया गया है। वीडियो में प्रधानमंत्री के सपनों में उनकी मां जैसी दिखने वाली महिला संवाद करती है और पीएम मोदी पर जमकर आरोप लगाती है। इसके कैप्शन में लिखा गया है- ‘साहब के सपनों में आईं मां। देखिए रोचक संवाद’। वीडियो के वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

    कांग्रेस ने क्या दिखाया वीडियो में?

    वीडियो में एक बुजुर्ग महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों में प्रकट होती है। महिला पीएम की मां से मिलती-जुलती है। वीडियो में संवाद दिया गया कि ‘अरे बेटा पहले तो तुमने मुझे नोटबंदी की लाइनों में खड़ा किया, मेरे पैर धोने की रील्स बनवाई और अब बिहार में मेरे नाम पर राजनीति कर रहे हो। तुम मेरे अपमान के बैनर-पोस्टर छपवा रहे हो। तुम फिर बिहार में नौटंकी कर रहे हो। राजनीति के नाम पर कितना गिरोगे?’ इस विवादित वीडियो को गुरुवार रात शेयर किया गया था।

    Twitter Post

    बीजेपी का जोरदार पलटवार

    बीजेपी ने इस वीडियो को प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक बताया और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, "इसके लिए सामाजिक और कानूनी रूप से सजा मिलनी चाहिए। मोदी जी की मां का AI वीडियो बनाकर अपमानित करना बेहद गलत है। इस पर फ्रॉड का केस दर्ज होना चाहिए और जांच होनी चाहिए। राहुल गांधी खुद यह साबित करना चाहते हैं कि वे फ्रॉड और दुराचारी हैं।"

    बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस ने राजनीतिक बहस का स्तर गिराकर सारी हदें पार कर दी हैं। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बीजेपी ने विरोध जताते हुए वीडियो को शर्मनाक बताया है।

    पहले भी जारी किया था AI वीडियो

    इससे पहले 12 घंटे पहले बिहार बीजेपी के X हैंडल से एक AI जनरेटेड वीडियो जारी किया गया था। उसमें राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को मीडिया से बात करते हुए दिखाया गया था। वीडियो में दोनों नेताओं के बीच यह बहस होती दिखी कि कौन सी पार्टी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करेगी। इस वीडियो के भी राजनीतिक विवाद को हवा देने की वजह बनी थी।

    राजनीतिक विवाद के बीच जनता की प्रतिक्रिया

    इस पूरे विवाद ने बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में हलचल मचा दी है। विपक्ष और सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। वहीं आम जनता भी इस मामले को लेकर खासा चौंकित और नाराज नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर भी वीडियो को लेकर तीखी बहसें हो रही हैं। कई लोग इसे अभद्रता और सियासी संस्कारों के खिलाफ मान रहे हैं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts