PlayBreaking News

UP: 80 KM रफ्तार... बिजनौर में 2 हिस्सों में बंटी किसान एक्सप्रेस, 13 डिब्बे लेकर 4 किमी आगे निकला इंजन

Follow on Google News
UP: 80 KM रफ्तार... बिजनौर में 2 हिस्सों में बंटी किसान एक्सप्रेस, 13 डिब्बे लेकर 4 किमी आगे निकला इंजन
बिजनौर। यूपी के बिजनौर में रविवार (25 अगस्त) को किसान एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई। इंजन 13 बोगियों के साथ आगे निकल गया, जबकि 8 कोच पीछे छूट गए। हादसे के वक्त ट्रेन 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल रही थी। ट्रेन में पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों के साथ आम लोग भी सवार थे। हादसे में कोई भी यात्री चोटिल नहीं हुआ। घटना की जानकारी पर रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

झारखंड से पंजाब जा रही थी ट्रेन

जानकारी के मुताबिक, किसान एक्सप्रेस (13307) झारखंड के धनबाद से पंजाब के फिरोजपुर जा रही थी। तभी मुरादाबाद के आगे स्योहारा और धामपुर स्टेशन के बीच रविवार सुबह करीब 4 बजे हादसा हो गया। गनीमत रही कि, हादसे में कोई भी यात्री चोटिल नहीं हुआ। ट्रेन के डब्बों में सैकड़ों यूपी पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी और यात्री थे। रेलवे पुलिस ने चार बसों से यूपी पुलिस अभ्यर्थीयों को बरेली के लिए रवाना किया।

कैसे हुआ हादसा

हादसा चकरामल गांव के पास S3 और S4 डिब्बे को जोड़ने वाली बोगी की कपलिंग टूटने के कारण हुआ। गार्ड ने इसकी जानकारी ड्राइवर और अफसरों को दी। जिसके बाद रेलवे टीम मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद डिब्बों को ट्रेन से जोड़ा गया। वहीं टेक्निकल समस्या की वजह से S4 बोगी को रोक लिया गया है। हादस के कारण घंटों रेलवे मार्ग बाधित रहा। जननायक एक्सप्रेस ट्रेन, हबीबवाला और पंजाब मेल को धामपुर रेलवे स्‍टेशन पर दो घंटे तक रोका गया। वहीं रेलवे अधिकारियों ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं कि कपलिंग आखिर टूटे कैसे? ट्रेन में कुल 22 कोच थे। इनमें से 8 कोच कपलिंग टूटने से पीछे रह गए थे।

पटरी से उतरे थे साबरमती के 25 डिब्बे

हाल ही में 17 अगस्त को कानपुर में गोविंदपुरी स्टेशन के आगे होल्डिंग लाइन के पास साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतर गई थी। ट्रेन के 25 डिब्बे पटरी से उतरे थे, हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई थी। ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। ये भी पढ़ें- MP में बड़ा रेल हादसा टला, इटारसी में रानी कमलापति-सहरसा स्पेशल ट्रेन के दो कोच पटरी से उतरे, यात्रियों में चीख-पुकार मची
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts