PlayBreaking News

ग्वालियर में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, शव के पास बैठा रहा पति, आरोपी ने पुलिस पर भी तानी पिस्टल, जानलेवा रंजिश की कहानी उजागर

Follow on Google News
ग्वालियर में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, शव के पास बैठा रहा पति, आरोपी ने पुलिस पर भी तानी पिस्टल, जानलेवा रंजिश की कहानी उजागर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर। शुक्रवार दोपहर को ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के रूप सिंह स्टेडियम के सामने एक महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने महिला की स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी और उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ 4-5 गोलियां चलाईं। इसके बाद आरोपी शव के पास सड़क पर ही बैठा रहा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

    पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी ने पुलिस पर भी पिस्टल तान दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले चलाकर उसे काबू में लिया। आरोपी की पिटाई भी हुई। उसके बाद आरोपी को थाने ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    Uploaded media

    पत्नी-पति के बीच चल रही थी पुरानी रंजिश

    पुलिस ने जांच में पाया कि हत्या का शिकार महिला और आरोपी पति-पत्नी हैं। दोनों ने लव मैरिज की थी, लेकिन लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतक महिला का नाम नंदिनी परिहार है और आरोपी का नाम अरविंद परिहार बताया गया। 

    नंदिनी ने पहले भी अपने पति अरविंद के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोप था कि अरविंद ने झूठ बोलकर दूसरी शादी की थी और पूर्व से शादीशुदा होने के बावजूद नंदिनी से विवाह किया था। नंदिनी ने बताया कि पहले भी आरोपी ने उन पर हमला किया था और जान से मारने की धमकी दी थी।

    आरोपी के पास से हथियार जब्त 

    सीएसपी नागेंद्र सिकरवार ने बताया कि यह वारदात दिनदहाड़े हुई। घटना के समय कई लोग मौजूद थे। पुलिस ने आरोपी को तुरंत पकड़ लिया। आरोपी के पास से हथियार भी जब्त किया गया। गोली चलाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी हैं। 

    Twitter Post

    अश्लील फोटो–वीडियो वायरल करने का आरोप

    नंदिनी ने बताया कि अरविंद और उसकी महिला दोस्त सोशल मीडिया पर उनकी फर्जी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर रहे हैं। यह सामग्री उनके परिवारजनों को भी भेजी जा रही है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। नंदिनी ने पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की थी। लेकिन इस अनुरोध के बावजूद पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा सकी।

    10 महीने पहले भी हत्या की कोशिश

    पुलिस ने बताया कि करीब 10 महीने पहले अरविंद ने नंदिनी, उसके बेटे और मां को कार से कुचलने की कोशिश की थी। उस समय वे थाने से लौट रहे थे। आरोपी ने तीन बार बैक करते हुए जान से मारने की कोशिश की थी, लेकिन राहगीर की मदद से वह योजना सफल नहीं हो पाई थी। इस मामले में भी अरविंद के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया था।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts