Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Salman Khan ने कर दिया अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान, 25 साल बाद मिलाया करण जौहर संग हाथ

Follow on Google News
Salman Khan ने कर दिया अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान, 25 साल बाद मिलाया करण जौहर संग हाथ
एंटरटेनमेंट डेस्क। स्पाई एक्शन फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सलमान खान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर फिल्म का प्रमोशन करते हुए जगह-जगह स्पॉट हो रहे हैं। इसी दौरान उनके सोल्जर-कट ने सबका ध्यान खींचा, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि वे अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। वहीं अब एक्टर ने इस बात की पुष्टी खुद ही कर दी है। भाई जान ने हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में अपनी अपकमिंग फिल्म की डिटेल्स शेयर की हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान इस फिल्म में करण जौहर (Karan Johar) के धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ काम करने वाले हैं।

सलमान खान ने अपकमिंग फिल्म का किया ऐलान

सलमान खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर बात की। उन्होंने बताया कि, वे अब एक नई फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका नाम 'द बुल' है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है। विष्णुवर्धन इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। विष्णुवर्धन इससे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म शेरशाह का डायरेक्शन कर चुके हैं।    

फिल्म के बारे में जानें

‘द बुल’ एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी, जो नवंबर 1988 में मालदीव में हुए 'ऑपरेशन कैक्टस' पर बेस्ड है। फिल्म में सलमान ब्रिगेडियर फारूक बलसारा की भूमिका निभाते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2023 से शुरू हो सकती है। यह 2025 की गर्मियों में रिलीज होगी। हालांकि, मेकर्स क्रिसमस 2024 को टारगेट करने के बारे में सोच सकते हैं, क्योंकि 2024 में सलमान खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। लेकिन फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

25 साल बाद साथ काम करेंगे सलमान-करण

‘कुछ कुछ होता है’ फिल्म के बाद यह दूसरी बार होगा जब सलमान और करण साथ काम करेंगे। दोनों करीब 25 साल बाद काम करने साथ आ रहे हैं। सलमान ने आखिरी बार करण की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में काम किया था, जो साल 1988 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान ने कैमियो रोल किया था जिसने फिल्म में चार चांद लगा दिए थे।  

सलमान ने बताया पूरे साल का शेड्यूल

सलमान ने कहा कि, मैं ‘द बुल’ नामक फिल्म कर रहा हूं। उसके बाद दबंग 4 और किक 2 आएगी। साथ ही सूरज बड़जात्या की फिल्म भी कर रहा हूं। तीन से चार फिल्में आएंगी। द बुल, सलमान खान के करियर की पहली बायोपिक फिल्म होगी। इससे पहले वो ‘ब्लैक टाइगर’ नाम की एक बायोग्राफिकल फिल्म में काम करने वाले थे लेकिन किसी वजहों से फिल्म नहीं बन सकी।

टाइगर 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हाल ही में सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 दिवाली के दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 12 दिनों में 254.87 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने 13वें दिन यानी सेकंड फ्राइडे को महज 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद ‘टाइगर 3’ की 13 दिनों की कुल कमाई अब 258.37 करोड़ रुपए हो गई है। वहीं इसने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 413.70 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- क्या है 100 करोड़ घोटाले का मामला ? जिसमें ED ने एक्टर प्रकाश राज को भेजा समन, प्रणव ज्वैलर्स से है कनेक्शन
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts