सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग : बाइक सवार दो शूटर्स ने चलाई गोलियां; पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, लॉरेंस गैंग से 2 बार मिल चुकी है धमकी

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी हुई है। बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 2 बाइक सवारों ने रविवार सुबह 5 बजे 4 राउंड फायर किए। फायरिंग करने के बाद दोनों शूटर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक्टर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए पहुंच गई है। घटना के समय सलमान अपने घर में ही थे। बता दें कि, खान को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी।
सलमान के घर के बाहर हवा में की गई फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार (14 अप्रैल) सुबह करीब 4.50 बजे दो अनजान लोगों ने तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग की। दोनों शूटर्स बाइक से आए थे और हवा में फायरिंग करके भाग गए। दोनों शूटर्स ने हेलमेट पहन रखा था, जिसके कारण फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। मामले की जांच के लिए सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फॉरेंसिक टीम भी पहुंच चुकी है।
अपार्टमेंट की दीवार पर मिले गोली के निशान
घटना की खबर मिलते ही मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई। सलमान के अपार्टमेंट की दीवार पर गोली के निशान भी मिले हैं। हमलावरों की पहचान करने के लिए आस-पास के CCTV फुटेज खंगालने के साथ ही लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। वहीं सलमान के घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। https://twitter.com/psamachar1/status/1779348539249930662जून 2022 और मार्च 2023 में भी सलमान को मिली थी धमकी
बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर सलमान को बीते कई सालों से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उनपर हमले की कोशिश भी की जा चुकी है। ऐसे में एक्टर के घर के बाहर यूं फाइरिंग करने का मामला काफी गंभीर है। मार्च 2023 : लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। महाराष्ट्र सरकार की तरफ से उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। जून 2022 : सलमान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा लेटर मिला था, जिसमें सिद्धू मूसेवाला जैसा ही हाल सलमान का करने की बात लिखी हुई थी।




















