Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Maatrubhumi: सेंसर बोर्ड से बिना कट पास हुई सलमान खान की 'मातृभूमि', 4 दिसंबर को होगी रिलीज; जानें फिल्म का रनटाइम

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट या बदलाव के U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है। फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जानिए फिल्म का रनटाइम, सरकारी अधिकारियों के सुझाव पर हुए बदलाव और श्रद्धा कपूर की 'ईठा' से होने वाले बॉक्स ऑफिस क्लैश की पूरी जानकारी।
Maatrubhumi: सेंसर बोर्ड से बिना कट पास हुई सलमान खान की 'मातृभूमि', 4 दिसंबर को होगी रिलीज; जानें फिल्म का रनटाइम
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है।

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मातृभूमि' (Maatrubhumi) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म को सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट या अतिरिक्त बदलाव के मंजूरी मिल गई है। कई बार रिलीज डेट बदलने के बाद अब यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। खास बात यह है कि सेंसर बोर्ड में फिल्म भेजने से पहले मेकर्स ने सरकारी अधिकारियों के सुझाव पर कुछ बदलाव किए थे। अब फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट, रनटाइम और बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

बिना किसी कट के सेंसर बोर्ड से पास हुई 'मातृभूमि'

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर दर्शकों के बीच काफी समय से उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म की रिलीज कई बार टल चुकी है। इस बीच रक्षा मंत्रालय की आपत्तियों और फिल्म के कुछ हिस्सों को दोबारा शूट किए जाने की खबरें भी सामने आई थीं। अब 'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को बिना किसी अतिरिक्त कट या बदलाव के पास कर दिया है। फिल्म में कोई नया डिस्क्लेमर भी नहीं जोड़ा गया है। इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है। यानी 16 साल से कम उम्र के दर्शकों के लिए माता-पिता की निगरानी जरूरी होगी।

धनंजय सिंह की बुलेटप्रूफ गाड़ी में दिखे सलमान खान, गाड़ी ने खींचा ध्यान, जानिए पूरा मामला

सरकारी अधिकारियों के सुझाव पर पहले किए गए बदलाव

फिल्म को सेंसर बोर्ड से बिना कट के मंजूरी मिलने की खबर के बाद एक और जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने सेंसर बोर्ड में फिल्म जमा करने से पहले ही कुछ बदलाव कर लिए थे। बताया जा रहा है कि भारत सरकार के कुछ अधिकारियों ने फिल्म में बदलाव करने का सुझाव दिया था। इसके बाद मेकर्स ने जरूरी बदलाव किए और फिल्म का बदला हुआ वर्जन संबंधित अधिकारियों को दिखाया। अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद ही फिल्म को सेंसर बोर्ड के पास भेजा गया। ऐसे में जब फिल्म बोर्ड के पास पहुंची, तब तक जरूरी बदलाव किए जा चुके थे। यही वजह बताई जा रही है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म में किसी अतिरिक्त कट या बदलाव की मांग नहीं की।

'मातृभूमि' के सेंसर सर्टिफिकेट पर किसके हैं हस्ताक्षर?

फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर भी एक खास बात चर्चा में है। रिपोर्ट के मुताबिक, 'मातृभूमि' के सर्टिफिकेट पर सेंसर बोर्ड के चेयरमैन शशि शेखर वेंपति के हस्ताक्षर हैं। आमतौर पर सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट पर बोर्ड के CEO राजेंद्र सिंह शेखावत के डिजिटल सिग्नेचर होते हैं। लेकिन इस बार सलमान खान की फिल्म के सर्टिफिकेट पर चेयरमैन के हस्ताक्षर होने की बात सामने आई है। इस वजह से भी फिल्म का सर्टिफिकेट चर्चा में बना हुआ है।

2 घंटे 34 मिनट की होगी सलमान खान की फिल्म

'मातृभूमि' के रनटाइम की बात करें तो सेंसर सर्टिफिकेट के अनुसार फिल्म 154 मिनट और 12 सेकंड लंबी होगी। यानी दर्शकों को करीब 2 घंटे 34 मिनट तक फिल्म देखने को मिलेगी। फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदलने के बाद अब मेकर्स इसे 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी में हैं। ऐसे में सलमान खान के फैंस को लंबे इंतजार के बाद उनकी इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा।

Matrubhumi: शून्य डिग्री तापमान, बर्फीला पानी और 6 घंटे की शूटिंग… सलमान खान ने ‘मातृभूमि’ के लिए की कड़ी मेहनत

श्रद्धा कपूर की 'ईठा' से होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश

4 दिसंबर को सलमान खान की 'मातृभूमि' अकेले सिनेमाघरों में नहीं आएगी। इसी दिन श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला देखने को मिल सकता है। एक तरफ सलमान खान की फिल्म को लेकर फैंस में उत्साह है, वहीं दूसरी तरफ श्रद्धा कपूर की 'ईठा' भी दर्शकों के बीच चर्चा में है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद दोनों फिल्मों को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है और बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म बेहतर प्रदर्शन करती है।

क्या 4 दिसंबर को रिलीज होगी 'मातृभूमि'?

फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक, सलमान खान की 'मातृभूमि' 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल चुका है और इसका रनटाइम भी सामने आ गया है। अब दर्शकों की नजरें फिल्म के ट्रेलर, प्रमोशन और रिलीज पर टिकी हैं।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts