Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘पॉकेट नॉवेल’ में मालविका मोहनन का रहस्यमयी लुक आया सामने, विजय सेतुपति के साथ पहली बार बनेगी जोड़ी!

फिल्म ‘पॉकेट नॉवेल’ से मालविका मोहनन का पहला लुक सामने आया है। विजय सेतुपति स्टारर यह फिल्म 14 जनवरी 2027 को रिलीज होगी।
‘पॉकेट नॉवेल’ में मालविका मोहनन का रहस्यमयी लुक आया सामने, विजय सेतुपति के साथ पहली बार बनेगी जोड़ी!
‘पॉकेट नॉवेल’ में मालविका मोहनन का रहस्यमयी लुक

साउथ सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री मालविका मोहनन एक बार फिर अपने नए अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। निर्देशक थियागराजन कुमारराजा की आगामी फिल्म ‘पॉकेट नॉवेल’ से उनका पहला लुक सामने आया है। तस्वीर में मालविका का शांत लेकिन रहस्यमयी अंदाज दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। फिल्म में वह विजय सेतुपति के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 14 जनवरी 2027 को पोंगल के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खामोश निगाहों में छिपी है किरदार की कहानी

फिल्म से सामने आई पहली झलक में मालविका गहरे बैकग्राउंड और चेहरे पर पड़ती हल्की गर्म रोशनी के बीच नजर आ रही हैं। उनके चेहरे के भाव और आंखों की गहराई किरदार को रहस्यमयी बनाते हैं। उनका शांत और विचारमग्न अंदाज यह सवाल खड़ा करता है कि आखिर उनका किरदार किस कहानी और किस तरह के संघर्ष से जुड़ा है। मालविका का यह लुक फिल्म की कहानी को लेकर कई सवाल पैदा कर रहा है। हालांकि, मेकर्स ने फिलहाल उनके किरदार से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

Entertainment

‘सुपर डीलक्स’ के बाद निर्देशन में लौट रहे थियागराजन कुमारराजा

थियागराजन कुमारराजा ‘सुपर डीलक्स’ के बाद इस फिल्म के जरिए निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में विजय सेतुपति और मालविका मोहनन के अलावा राज बी. शेट्टी और किशोर कुमार जी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी निरव शाह ने संभाली है। फिल्म का निर्माण थियागराजन कुमारराजा और एस. डी. एझिलमथी सहित प्रोडक्शन टीम से जुड़े लोगों ने किया है।

पहली बार साथ नजर आएंगे विजय सेतुपति और मालविका

‘पॉकेट नॉवेल’ की एक खास बात विजय सेतुपति और मालविका मोहनन की जोड़ी भी है। दोनों कलाकार ‘पेट्टा’ और ‘मास्टर’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने का मौका नहीं मिला था। ऐसे में पहली बार दोनों को एक साथ देखना फैंस के लिए खास होने वाला है। थियागराजन कुमारराजा की अलग तरह की कहानी कहने की शैली और कलाकारों की मजबूत टीम के चलते फिल्म को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई है। 14 जनवरी 2027 को रिलीज होने वाली ‘पॉकेट नॉवेल’ अब मालविका और विजय सेतुपति के फैंस की वॉचलिस्ट में शामिल हो गई है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

Latest Posts