Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सान्या के लिए दिलजीत बने 'चार्मर', अपने कॉन्सर्ट में घुटनों पर बैठकर गाया गाना

दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में सान्या मल्होत्रा के साथ उनका खास अंदाज देखने को मिला। सिंगर ने घुटनों पर बैठकर सान्या के लिए 'चार्मर' गाना गाया और दोनों ने साथ में डांस किया। इस दौरान करिश्मा कपूर भी उनके गानों पर झूमती नजर आईं। जानिए कॉन्सर्ट के खास पल और दिलजीत के आने वाले शो की पूरी जानकारी।
सान्या के लिए दिलजीत बने 'चार्मर', अपने कॉन्सर्ट में घुटनों पर बैठकर गाया गाना
दिलजीत दोसांझ ने सान्या मल्होत्रा पर लुटाया प्यार, घुटनों पर बैठकर गाया गाना

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ जब भी स्टेज पर आते हैं, अपनी आवाज और मस्ती भरे अंदाज से महफिल लूट लेते हैं। लेकिन इस बार उनके कॉन्सर्ट में कुछ ऐसा हुआ, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। दिलजीत ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा के लिए ऐसा खास अंदाज दिखाया कि वहां मौजूद दर्शक खुशी से झूम उठे। सिंगर घुटनों के बल बैठकर उनके लिए गाना गाते नजर आए। इतना ही नहीं, दोनों ने साथ में डांस भी किया। अब इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, 27 नवंबर को मुंबई में दिलजीत दोसांझ ने अपने 'ऑरा टूर' के तहत शानदार कॉन्सर्ट किया। इस कार्यक्रम में सान्या मल्होत्रा, करिश्मा कपूर और राशा थडानी समेत कई मशहूर हस्तियां पहुंचीं। लेकिन शाम का सबसे खास पल सान्या और दिलजीत की मस्ती ने बना दिया।

दिलजीत ने सान्या के लिए गाया 'चार्मर'

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सान्या मल्होत्रा को स्टेज पर बुलाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अपना गाना 'चार्मर' सान्या को समर्पित किया। गाना गाते समय दिलजीत घुटनों के बल बैठ गए और सान्या का हाथ थाम लिया। इसके बाद दोनों ने स्टेज पर साथ में डांस किया। गाने के बाद दिलजीत ने सान्या को एक गिफ्ट हैम्पर भी दिया और उन्हें स्टेज से नीचे तक पहुंचाया। इस दौरान सान्या ने दिलजीत की जमकर तारीफ की। उनकी बातें सुनकर सिंगर भी थोड़ा शरमा गए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'अब मैं शर्मा जाऊंगा।' दिलजीत का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद दर्शक भी काफी खुश नजर आए।

सान्या को दिया गाने की सफलता का क्रेडिट

दिलजीत और सान्या पहले भी साथ काम कर चुके हैं। दोनों 'चार्मर' गाने के म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे। इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। खासकर सान्या के डांस मूव्स सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे थे। कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने गाने की सफलता का श्रेय भी सान्या को दिया। उन्होंने कहा कि सान्या ने इस गाने को हिट बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने इस गाने पर कई रील्स बनाई थीं, जिसकी वजह से इसे लोगों के बीच खूब पसंद किया गया। दोनों को साथ में डांस करते देखकर फैंस भी सोशल मीडिया पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'क्या शानदार पल था!' वहीं दूसरे ने दोनों की तारीफ करते हुए लिखा कि उनकी केमिस्ट्री, एनर्जी और मुस्कान सब कुछ शानदार था।

ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की फिल्म 'किंग' का नया गाना 'डैडी कूल' रिलीज, 15 साल बाद करीना कपूर के साथ दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

करिश्मा कपूर ने भी कॉन्सर्ट में जमकर की मस्ती

दिलजीत के मुंबई कॉन्सर्ट में सिर्फ सान्या ही नहीं, बल्कि करिश्मा कपूर भी खूब मस्ती करती नजर आईं। एक्ट्रेस उनके गानों पर थिरकती दिखीं और अपने फोन में कॉन्सर्ट के कई यादगार पल रिकॉर्ड किए। जब दिलजीत ने स्टेज पर मशहूर गाना 'सांसों की माला' गाया, तो करिश्मा भी उनके साथ गुनगुनाती नजर आईं। कॉन्सर्ट से करिश्मा के कई वीडियो भी सामने आए हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में राशा थडानी, अवनीत कौर, सुजैन खान, अर्सलान गोनी और जैस्मीन भसीन जैसी हस्तियां भी शामिल हुईं। सभी ने दिलजीत की शानदार परफॉर्मेंस का मजा लिया।

दिसंबर तक चलेगा दिलजीत का इंडिया टूर

मुंबई में शानदार कॉन्सर्ट के बाद दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया टूर 2026' के तहत चार और शो होने बाकी हैं। सिंगर का अगला कॉन्सर्ट 29 नवंबर को बेंगलुरु में होगा। इसके बाद 5 दिसंबर को लखनऊ में उनका शो आयोजित किया जाएगा। वहीं, 12 दिसंबर को चंडीगढ़ के मुल्लनपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दिलजीत अपनी परफॉर्मेंस देंगे। आखिर में 19 दिसंबर को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में उनका कॉन्सर्ट होगा। इसके साथ ही दिलजीत के इंडिया टूर का समापन हो जाएगा।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts