Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में 33 अस्पतालों के अवैध कारोबार की जांच में किसने लगाया ब्रेक? रिकॉर्ड नहीं मिलने पर CMHO के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

इंदौर में 33 अस्पतालों के अवैध संचालन की जांच स्वास्थ्य विभाग में अटक गई है। बिना रजिस्ट्रेशन, फर्जी फायर सेफ्टी और कूटरचित दस्तावेजों से अस्पताल चलाने के आरोपों की जांच के लिए तीन बार पत्र भेजे गए, लेकिन रिकॉर्ड नहीं मिला। क्षेत्रीय संचालक ने CMHO पर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और लापरवाही का आरोप लगाते हुए विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित की है।
इंदौर में 33 अस्पतालों के अवैध कारोबार की जांच में किसने लगाया ब्रेक? रिकॉर्ड नहीं मिलने पर CMHO के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
AI GENERATED

इंदौर में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के 33 अस्पतालों के कथित अवैध संचालन की जांच स्वास्थ्य विभाग में ही अटक गई है। आरोप हैं कि ये अस्पताल बिना वैध रजिस्ट्रेशन, फर्जी फायर सेफ्टी और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर संचालित हो रहे थे। मामले की जांच के लिए बाकायदा टीम गठित की गई, लेकिन जरूरी दस्तावेज और विभागीय रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने से जांच अधिकारी अपनी रिपोर्ट तक पूरी नहीं कर पा रहे हैं। अब इस मामले में इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) पर विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

ये भी पढ़ें: Kevin Pietersen बने फुलेरा गांव के देसी बाबू! बनराकस-दामाद जी के साथ शेयर की तस्वीर; 3 दिसंबर को रिलीज होगा 'Panchayat Season 5'

तीन बार पत्र भेजे, फिर भी नहीं मिला रिकॉर्ड

मामले की गंभीरता को देखते हुए 6 मई 2026 को जांच दल गठित किया गया था। टीम को 33 अस्पतालों के संचालन से जुड़े आरोपों की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करना था। जांच के दौरान शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए गए और साक्ष्य भी जुटाए गए। इसके बाद आरोपों की पुष्टि के लिए जिला स्तर पर जारी अस्पताल रजिस्ट्रेशन और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे गए।दस्तावेजों के मुताबिक, स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्रीय संचालक कार्यालय ने 18 मई को पहला पत्र जारी कर जानकारी मांगी थी। इसके बाद 26 मई और 4 जून को स्मरण पत्र भी भेजे गए, लेकिन अपेक्षित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया गया। 10 जून को जांच अधिकारी को सिर्फ इतना बताया गया कि मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है।इसके बावजूद जांच पूरी करने के लिए 22 जून को तीन दिन की समयसीमा देते हुए दोबारा जानकारी मांगी गई, लेकिन इस बार भी जरूरी दस्तावेज नहीं मिले।

ये भी पढ़ें: MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 35 शहरों में 15 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, 11 शहरों में कड़ाके की ठंड; IMD का अलर्ट जारी

जांच अधिकारी ने जताई असमर्थता, वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा मामला

जांच अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जरूरी रिकॉर्ड और जानकारी के अभाव में आरोपों की पुष्टि करना और जांच प्रतिवेदन तैयार करना संभव नहीं है। मामला टीएल प्रकरणों की सूची में भी दर्ज है, ऐसे में जांच रिपोर्ट संचालनालय को भेजना जरूरी था। लेकिन विभागीय स्तर पर सहयोग नहीं मिलने से पूरी प्रक्रिया अटक गई।

ये भी पढ़ें: आकाशदीप की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, दूसरे टेस्ट से हुए बाहर, अब कृष्णा को मिली जगह

CMHO पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्रीय संचालक, इंदौर संभाग ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य आयुक्त, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, भोपाल को पत्र भेजा है। इसमें CMHO कार्यालय द्वारा जानकारी उपलब्ध नहीं कराने, वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों की अवहेलना, कर्तव्य के प्रति उदासीनता और प्रशासनिक शिथिलता का उल्लेख किया गया है।पत्र में मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत CMHO के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित करने की बात कही गई है।

ये भी पढ़ें: केशली के 3 गांवों में कृषक संगोष्ठी, किसानों को कम पानी वाली फसलें अपनाने और पराली न जलाने की दी सलाह

अब बड़ा सवाल: 33 अस्पतालों की जांच कब पूरी होगी?

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर 33 अस्पतालों के कथित अवैध संचालन की जांच जरूरी दस्तावेजों के बिना कब और कैसे पूरी होगी? जिन अस्पतालों पर नियमों को ताक पर रखकर संचालन करने के आरोप हैं, उनकी वास्तविक स्थिति सामने आना अभी बाकी है। फिलहाल विभागीय पत्राचार ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts