Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

500 रुपए की दिहाड़ी वाला मिस्त्री बना स्टार! 'ग्राउट भर देंगे' Reel ने बदली किस्मत; अब Shadi.com के साथ कर रहा कोलैबोरेशन

500 रुपए की दिहाड़ी पर टाइल्स लगाने वाला मिस्त्री आज इंटरनेट स्टार बन गया है। ग्राउट भरने की एक Reel वायरल होने के बाद उसकी किस्मत बदल गई। अब वह Shadi.com जैसे बड़े प्लेटफॉर्म के साथ कोलैबोरेशन कर रहा है और विज्ञापनों में नजर आ रहा है। जानिए कैसे सोशल मीडिया ने एक आम मिस्त्री को नई पहचान दिलाई।
500 रुपए की दिहाड़ी वाला मिस्त्री बना स्टार! 'ग्राउट भर देंगे' Reel ने बदली किस्मत; अब Shadi.com के साथ कर रहा कोलैबोरेशन
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक साधारण सी दिखने वाली लाइन ‘ग्राउट भर देंगे’ हर तरफ छाई हुई है।

सोशल मीडिया की ताकत क्या होती है, इसका शानदार उदाहरण एक टाइल्स मिस्त्री की कहानी है। कभी 500 रुपए की दिहाड़ी पर काम करने वाला यह शख्स आज इंटरनेट पर छाया हुआ है। उसकी किस्मत किसी फिल्मी डांस, गाने या एक्टिंग से नहीं, बल्कि टाइल्स के बीच ग्राउट भरने के हुनर से चमकी है। ग्राउट भरने का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर इतना वायरल हुआ कि मिस्त्री रातोंरात इंटरनेट स्टार बन गया। अब वह Shadi.com जैसे बड़े प्लेटफॉर्म के साथ कोलैबोरेशन कर रहा है और विज्ञापनों में नजर आ रहा है।

ग्राउट भरने की Reel ने दिलाई इंटरनेट पर पहचान

दरअसल, यह मिस्त्री टाइल्स लगाने का काम करता है। वह रोजाना की तरह अपने काम में मेहनत करता था। इसी दौरान उसके ठेकेदार ने उसके काम के वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना शुरू कर दिया। शुरुआत में ये वीडियो उसके रोजमर्रा के काम की छोटी-छोटी झलकियां थे। लेकिन एक दिन टाइल्स के बीच ग्राउट भरने वाली उसकी Reel सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में मिस्त्री बेहद सफाई और शानदार तरीके से ग्राउट भरता दिखाई दिया। लोगों को उसका काम इतना पसंद आया कि Reel देखते ही देखते हजारों-लाखों लोगों तक पहुंच गई। इसके बाद उसके वीडियो लगातार चर्चा में रहने लगे। जिस हुनर को पहले सिर्फ काम का हिस्सा समझा जाता था, वही अब उसकी पहचान बन गया। सोशल मीडिया पर इसकी क्लिप इतनी वायरल हुई कि बड़े-बड़े स्टार्स और सेलिब्रिटीज भी इसे अपनी Reels में इस्तेमाल करने लगे। कई लोगों ने इस वीडियो पर अपने अंदाज में कंटेंट बनाया। देखते ही देखते ग्राउट भरने का यह तरीका इंटरनेट पर एक ट्रेंड बन गया।

Invalid Instagram URL
Invalid Instagram URL
Invalid Instagram URL

500 रुपए की दिहाड़ी से लाखों के विज्ञापन तक पहुंचा सफर

इस कहानी का सबसे दिलचस्प पहलू उसकी कमाई और पहचान में आया बदलाव है। जो मिस्त्री कभी 500 रुपये की दिहाड़ी लेकर काम करता था, वह आज बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़ रहा है। वायरल होने के बाद उसे Shadi.com जैसे बड़े प्लेटफॉर्म के साथ कोलैबोरेशन करने का मौका मिला। अब वह विज्ञापनों और प्रमोशनल कंटेंट में भी नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर उसकी लोकप्रियता ने उसे एक नई पहचान दी है। वह अब केवल टाइल्स लगाने वाला मिस्त्री नहीं, बल्कि इंटरनेट पर पहचाना जाने वाला चेहरा बन चुका है।

क्या होता है ग्राउट?

ग्राउट एक गाढ़ा पेस्ट होता है, जिसका इस्तेमाल टाइल्स लगाने के बाद उनके बीच बची खाली जगह को भरने के लिए किया जाता है। इसे सफेद सीमेंट, पानी और कई बार रेत मिलाकर तैयार किया जाता है। ग्राउट भरने से टाइल्स के बीच गंदगी और नमी नहीं जाती। इससे फर्श और दीवारें साफ-सुथरी दिखती हैं। हालांकि, इसका असली काम सिर्फ टाइल्स के बीच की जगह भरना है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे हर परेशानी का इलाज बना दिया है।

हर प्लेटफॉर्म पर छाया 'ग्राउट भर देंगे' वाला डायलॉग

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने इसका ऑडियो इस्तेमाल कर कई मजेदार रील्स बनानी शुरू कर दीं। इंस्टाग्राम, यूट्यूब शॉर्ट्स और X पर इस डायलॉग के अलग-अलग वीडियो देखने को मिल रहे हैं। कोई महीने के आखिर में खाली जेब को लेकर कह रहा है कि इसमें ग्राउट भर देंगे, तो कोई रिश्तों की परेशानी और अधूरी नींद पर इस लाइन का इस्तेमाल कर रहा है। एक रील में युवती अपने मन के खालीपन की बात करती है, तो सामने खड़ा युवक पूरे भरोसे से कहता है, 'इसमें ग्राउट भर देंगे।' अब यही डायलॉग इंटरनेट पर लोगों को खूब हंसा रहा है।

सोशल मीडिया ने आम इंसान के लिए खोले नए रास्ते

पहले विज्ञापनों में ज्यादातर फिल्मी सितारे, टीवी कलाकार और बड़े सेलिब्रिटी नजर आते थे। लेकिन अब सोशल मीडिया ने आम लोगों के लिए भी यह रास्ता खोल दिया है। किसी के पास अच्छा डांसिंग टैलेंट है, तो कोई खाना बनाने के हुनर से पहचान बना रहा है। वहीं, यह मिस्त्री अपने काम की सफाई और तकनीक के कारण लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा।

आज Instagram Reels और YouTube Shorts जैसे प्लेटफॉर्म आम लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दे रहे हैं। यहां पहचान बनाने के लिए जरूरी नहीं कि आपके पास बड़ा सेटअप या महंगे कैमरे हों। कई बार मोबाइल से बनाया गया एक साधारण वीडियो भी आपकी जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकता है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts