बॉलीवुड न्यूज :ईद स्लॉट पर फिर कब्जा जमाने की तैयारी में सलमान, दिल राजू-वामशी संग बातचीत जारी

बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक मसालेदार कमर्शियल एंटरटेनर होगी, जिसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन,  मजबूत इमोशनल कोर, सलमान का ‘मास अवतार’ देखने को मिलेगा।
Follow on Google News
ईद स्लॉट पर फिर कब्जा जमाने की तैयारी में सलमान, दिल राजू-वामशी संग बातचीत जारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस किंग कहे जाने वाले सलमान खान एक बार फिर अपनी सबसे मजबूत रिलीज विंडो ईद पर वापसी की तैयारी में हैं। ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान 2027 की ईद पर एक बड़े एक्शन एंटरटेनर के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दे सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, सलमान इन दिनों साउथ के बड़े प्रोड्यूसर दिल राजू और डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली के साथ बातचीत कर रहे हैं।

    मकसद साफ है कि शेड्यूल इस तरह प्लान किया जाए कि फिल्म को ईद 2027 पर रिलीज किया जा सके। हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मेकर्स इस प्रोजेक्ट को फाइनल करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।

    फुल-ऑन कमर्शियल एक्शन एंटरटेनर होगी फिल्म

    बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक मसालेदार कमर्शियल एंटरटेनर होगी, जिसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन,  मजबूत इमोशनल कोर, सलमान का ‘मास अवतार’ देखने को मिलेगा। डायरेक्टर वामशी इस फिल्म में सलमान को उसी अंदाज़ में पेश करना चाहते हैं, जिसे दर्शक बड़े परदे पर पसंद करते हैं यानी बड़े डायलॉग्स, स्वैग और फुल-ऑन एंटरटेनमेंट।

    प्री-प्रोडक्शन शुरू, अप्रैल से शूटिंग की तैयारी

    फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और मेकर्स अप्रैल से शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं। देशभर के अलग-अलग लोकेशन्स पर शूटिंग होगी।  बड़े स्तर पर VFX का इस्तेमाल होगा, एक पैन-इंडिया अपील वाला विज़न  इन सभी पहलुओं पर काम तेजी से चल रहा है, ताकि फिल्म का स्केल बड़ा और इंटरनेशनल लेवल का लगे।

    ईद और सलमान: बॉक्स ऑफिस का परफेक्ट कनेक्शन

    ईद और सलमान का रिश्ता पुराना और बेहद सफल रहा है। वांटेड और दबंग जैसी फिल्मों ने इस फेस्टिव सीजन को बॉलीवुड के लिए गोल्डन विंडो बना दिया। आज कई स्टार्स ईद रिलीज का फायदा उठा रहे हैं, लेकिन इसकी नींव सलमान ने ही रखी थी। गौरतलब है कि 2026 में सलमान खान की कोई ईद रिलीज नहीं आ रही, जिससे फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा लेकिन अगर यह प्रोजेक्ट फाइनल होता है, तो 2027 में उनकी वापसी बड़े पैमाने पर और पूरी तैयारी के साथ होगी। फिलहाल इस फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है, लेकिन इंडस्ट्री में चर्चाएं तेज हैं।  मेकर्स जल्द ही प्लान फाइनल कर सकते हैं, जिसके बाद फिल्म की कास्ट, टाइटल और फर्स्ट लुक को लेकर भी अपडेट सामने आएंगे।

    क्यों अहम है यह प्रोजेक्ट?

    सलमान की ईद पर वापसी
    साउथ-नॉर्थ का बड़ा कोलैबोरेशन
    हाई बजट एक्शन एंटरटेनर
    पैन-इंडिया ऑडियंस को टारगेट

    अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक होता है, तो सलमान की यह फिल्म 2027 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस रिलीज़ में से एक बन सकती है। अब नजरें इस बात पर हैं कि मेकर्स कब इस मेगा प्रोजेक्ट का आधिकारिक ऐलान करते हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts