Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सलमान खान को खत्म करने आए थे हमलावर !बॉडीगार्ड ने किया खुलासा, CCTV में कैद फायरिंग का सच

सलमान खान के घर के बाहर 2024 में हुई फायरिंग को लेकर नया खुलासा हुआ है। बॉडीगार्ड ने कोर्ट में बताया कि हमलावर उन्हें मारने के इरादे से आए थे। CCTV में पूरी घटना कैद हुई थी। जानिए उस रात क्या हुआ और कैसे बढ़ाई गई एक्टर की सुरक्षा।
बॉडीगार्ड ने किया खुलासा, CCTV में कैद फायरिंग का सच

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। साल 2024 में हुई इस वारदात को लेकर अब एक नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कोर्ट में गवाही देते हुए सलमान के बॉडीगार्ड ने बताया कि यह कोई डराने की कोशिश नहीं थी, बल्कि साफ तौर पर एक्टर को निशाना बनाकर हमला किया गया था। बॉडीगार्ड के गवाही के बाद इस केस ने फिर से तूल पकड़ लिया है। 

सुबह-सुबह गूंजीं गोलियों की आवाजें

घटना 14 अप्रैल 2024 की सुबह की है, जब मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे बाइक सवार दो हमलावर वहां पहुंचे और इमारत की ओर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उस वक्त आसपास का इलाका शांत था, जिससे गोली चलने की आवाज दूर तक सुनाई दी। सलमान खान उस समय अपने घर में मौजूद थे और पहली मंजिल पर अपने बेडरूम में थे। घटना के समय सुरक्षा में तैनात टीम को पहले यह आवाज पटाखों जैसी लगी, लेकिन कुछ ही देर में मामला गंभीर समझ में आ गया।

CCTV फुटेज में दिखी पूरी वारदात

बॉडीगार्ड ने कोर्ट में बताया कि जैसे ही आवाज आई, उन्होंने तुरंत CCTV स्क्रीन चेक किया। स्क्रीन पर साफ दिखाई दिया कि एक बाइक पर सवार दो लोग हेलमेट पहने हुए थे और वे सीधे बिल्डिंग की तरफ फायरिंग कर रहे थे। बॉडीगार्ड के बयान के अनुसार, मैंने CCTV स्क्रीन की ओर देखा। एक बाइक पर दो लोग थे, जिन्होंने हेलमेट पहन रखा था। वे बिल्डिंग की ओर फायरिंग कर रहे थे। उन्होंने चार से पांच राउंड फायर किए और फिर मौके से फरार हो गए। इस फुटेज ने जांच एजेंसियों को हमलावरों की पहचान करने में अहम सुराग दिए थे।

Breaking News

'सलमान खान को मारने की थी साजिश'

कोर्ट में दिए बयान में बॉडीगार्ड ने कहा कि यह हमला सिर्फ डराने के लिए नहीं था। उनका मानना है कि हमलावरों का मकसद सलमान खान को नुकसान पहुंचाना था। उन्होंने कहा कि गोली चलाना एक्टर को मारने की कोशिश थी। यह सीधा-सीधा टारगेटेड अटैक था। 

धमकियों के बाद बढ़ाई गई थी सुरक्षा

घटना से पहले ही सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं। इसी वजह से उनकी सुरक्षा पहले ही बढ़ा दी गई थी। बॉडीगार्ड ने बताया कि 13 अप्रैल की रात उनकी नाइट शिफ्ट थी और सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही थी। बावजूद इसके, हमलावरों ने मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें: IPL: मैच के दौरान घायल हुए फैन से प्रीति जिंटा ने की बात, वीडियो कॉल पर पूछा हालचाल

दूसरे गवाह ने भी दिया बयान

इस मामले में एक और गवाह, जो पुलिस गार्ड के रूप में तैनात था, उसने भी कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया। उसने बताया कि घटना के वक्त वह बिल्डिंग की लॉबी में मौजूद था। गवाह के अनुसार, 'मैंने फायरिंग होते नहीं देखी, लेकिन जब बाहर गया तो वहां गोलियों के खाली खोखे पड़े मिले। 

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts