Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

IPL:मैच के दौरान घायल हुए फैन से प्रीति जिंटा ने की बात, वीडियो कॉल पर पूछा हालचाल

प्रीति जिंटा ने मैच के दौरान घायल हुए अपने एक प्रशंसक से वीडियो कॉल पर बात की और उनका हालचाल पूछा। अभिनेत्री के इस दिल छू लेने वाले कदम ने सभी का दिल जीत लिया।
मैच के दौरान घायल हुए फैन से प्रीति जिंटा ने की बात, वीडियो कॉल पर पूछा हालचाल

आईपीएल मैच के दौरान घायल हुए बुजुर्ग फैन कृष्णचंद से प्रीति जिंटा ने वीडियो कॉल पर बात कर उनका हालचाल जाना। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद हुई इस बातचीत का वीडियो पंजाब किंग्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया और लिखा कि फैंस हमेशा पहले आते हैं।

छक्के से घायल हुए थे फैन

यह घटना मंगलवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान हुई थी। बल्लेबाज प्रियांश आर्य के बल्ले से निकला एक ऊंचा शॉट सीधे स्टैंड्स में जा पहुंचा और वहां बैठे बुजुर्ग फैन कृष्णचंद के चेहरे पर लग गया। गेंद लगने से उनका चेहरा लहूलुहान हो गया था। आसपास मौजूद दर्शकों ने तुरंत मदद की और उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के बाद अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: Rao Bahadur : सत्यदेव कंचराना की थ्रिलर ‘राव बहादुर’ 5 जून को सिनेमाघरों में, महेश बाबू कर रहे प्रेजेंट

वीडियो कॉल पर जताई चिंता

घटना के बाद प्रीति जिंटा और खिलाड़ी प्रियांश आर्य ने वीडियो कॉल के जरिए कृष्णचंद से बातचीत की। इस दौरान प्रियांश ने कहा कि उन्हें इस बात की चिंता हो गई थी कि कहीं उन्हें ज्यादा चोट तो नहीं लगी। वहीं प्रीति जिंटा ने भी उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर की।

ये भी पढ़ें: इंश्योरेंस सेक्टर में 100% FDI को मंजूरी: विदेशी निवेश के लिए आसान होगा रास्ता, LIC के लिए अलग रहेंगे नियम

धर्मशाला मैच के लिए दिया न्योता

बातचीत के दौरान प्रीति जिंटा ने कृष्णचंद को धर्मशाला में होने वाले अगले मैच के लिए आमंत्रित किया। हल्के-फुल्के अंदाज में उन्होंने कहा कि अगली बार उन्हें हेलमेट पहनाया जाएगा ताकि वे सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा आपसे बात करके बहुत अच्छा लगा, आप सुरक्षित रहें और हम आपका धर्मशाला में इंतजार करेंगे।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts