Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सागर में पलटा BJP का प्रचार वाहन : 3 लोगों की मौत... कई घायल, रहली विधानसभा क्षेत्र के बगरोन मार्ग पर हुआ हादसा

Follow on Google News
सागर में पलटा BJP का प्रचार वाहन : 3 लोगों की मौत... कई घायल, रहली विधानसभा क्षेत्र के बगरोन मार्ग पर हुआ हादसा
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में भाजपा का प्रचार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर घायल हो गए। मृतकों में दो सगे भाई शामिल हैं। घटना रहली विधानसभा क्षेत्र में आने वाले बरखेड़ा और बागरोन गांव के बीच हुई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। रहली विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी व मंत्री गोपाल भार्गव ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उचित इलाज की व्यवस्था कराई।

दो लोगों की मौके पर ही मौत

जानकारी के मुताबिक, लोग वाहन में सवार होकर प्रचार करने के लिए जा रहे थे। तभी अचानक से रहली विधानसभा क्षेत्र में आने वाले बरखेड़ा और बागरोन गांव के बीच वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रहली थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि, हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घायल लोगों को एंबुलेंस की मदद से पहले रहली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां गंभीर घायलों को सागर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ये भी पढ़ें- भोपाल में मतदाता जागरूकता कार रैली, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और कलेक्टर ने किया फ्लैग ऑफ, रैली में शामिल विंटेज गाड़ियां बनीं आकर्षण का केंद्र
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts