Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'सालार' की सफलता के बीच प्रभास की नई फिल्म का ऐलान, निर्देशक मारुति की फिल्म में दिखेगा बाहूबली का नया अवतार; इस दिन रीवील होगा टाइटल

Follow on Google News
'सालार' की सफलता के बीच प्रभास की नई फिल्म का ऐलान, निर्देशक मारुति की फिल्म में दिखेगा बाहूबली का नया अवतार; इस दिन रीवील होगा टाइटल
एंटरटेनमेंट डेस्क। प्रभास की फिल्म 'सालार: पार्ट 1-सीजफायर' बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। इसी सफलता के बीच प्रभास से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। जो आपकी एक्साइटमेंट को बड़ा देगी। एक्टर नए लुक में आने के लिए तैयार हैं। निर्देशक मारुति की अगली फिल्म में प्रभास अपने नए अवतार से दर्शकों को चौंकाने वाले हैं। दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए मारुति ने ये भी बताया है कि फिल्म का इंफॉर्मेशन पोस्टर पोंगल पर रिलीज होगा।

प्रभास की न्यू फिल्म

प्रभास का एक पोर्ट्रेट निर्देशक मारुति ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्टर का टाइटल राजा डीलक्स बताया जा रहा है। मारुति ने कैप्शन में लिखा, ' मैं उत्साहित हूं! लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहा था। रिबेल स्टार प्रभास को बिल्कुल नए अवतार में पेश करते हुए मुझे खुशी हो रही है। पोंगल पर आप सभी से मुलाकात होगी।'

पोस्टर में दिखा रंगीन अंदाज

पोस्टर को देखकर ऐसा लग रहा है कि प्रभास 'सालार' के मोनोक्रोम पैलेट को छोड़ रहे हैं। एक्टर की रीसेंट फिल्म्स जितनी डार्क हैं उसके विपरीत, आगामी फिल्म का पोस्टर उतना ही रंगीन। ऐसा लगता है कि रिबेल स्टार इस फिल्म के साथ लड़ाई-झगड़े वाली फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं। मारुति को कमर्शियल, प्रेमा कथा चित्रम और व्यावसायिक हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। अब देखना यह होगा कि प्रभास कौन से नए अवतार में आ रहे हैं।

प्रभास की फिल्म 'कल्कि एडी 2898'

सालार के साथ ही प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म 'कल्कि एडी 2898' के लिए भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म को नाग अश्विन निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी नजर आएंगे।

सालार 500 करोड़ के पार

प्रभास की फिल्म सालार के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। शाहरुख खान की डंकी के साथ मुकाबले के बावजूद यह फिल्म हाउसफुल है। ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17 : विक्की जैन ने मुनव्वर की उड़ाई धज्जियां तो फूट-फूटकर रोए कॉमेडियन, जानें कैसे मन्नारा बनीं शो की ‘वैम्प’
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts