मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत के साथ खड़ा रूस, तेल-गैस सप्लाई बढ़ाने का दिया ऑफर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब पूरी दुनिया की ऊर्जा सप्लाई पर साफ दिखने लगा है। तेल और गैस की किल्लत के बीच रूस ने भारत को बड़ी राहत देने का संकेत दिया है। रूस ने जरूरत पड़ने पर कच्चे तेल और एलएनजी की सप्लाई बढ़ाने की पेशकश की है।
Follow on Google News
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत के साथ खड़ा रूस, तेल-गैस सप्लाई बढ़ाने का दिया ऑफर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मिडिल ईस्ट संकट के बीच रूस का यह कदम भारत के लिए बड़ी राहत बन सकता है। अगर सप्लाई बढ़ती है, तो न सिर्फ ऊर्जा संकट कम होगा बल्कि महंगे होते तेल के दबाव से भी कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

    भारत-रूस के बीच ऊर्जा सहयोग पर जोर

    रूस के उप प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव ने भारत दौरे के दौरान ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर खास चर्चा की। उन्होंने अजीत डोभाल, एस. जयशंकर और निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इसके साथ ही बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि मौजूदा हालात में दोनों देश ऊर्जा जरूरतों को लेकर एक-दूसरे का साथ देंगे।

    ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव: अबू धाबी में मिसाइल इंटरसेप्ट के बाद गिरा मलबा, 5 भारतीय घायल

    मिडिल ईस्ट तनाव से बढ़ा वैश्विक संकट

    मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के चलते तेल और गैस सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है। ईरान और इजरायल के बीच तनाव और अमेरिका की भूमिका ने हालात को और जटिल बना दिया है। सबसे बड़ा असर होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से पड़ा है, जहां से दुनिया का करीब 20% तेल की सप्लाई होती है, जिससे कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है।

    ये भी पढ़ें: हाईटेंशन लाइन से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली: महिला और 7 साल के मासूम की मौत, दो गंभीर रूप से झुलसे

    भारत के लिए क्यों अहम है रूस का ऑफर ?

    भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए लंबे समय से खाड़ी देशों पर निर्भर रहा है, लेकिन मौजूदा संकट ने सप्लाई चेन को प्रभावित किया है। ऐसे में रूस का यह प्रस्ताव भारत के लिए राहत भरा साबित हो सकता है, खासकर तब जब ग्लोबल मार्केट में कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन के बीच पहले से मजबूत संबंध भी इस सहयोग को मजबूती दे रहे हैं।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts