Gold Silver Price Today:सोना ₹17 गिरकर ₹1.59 लाख के करीब, चांदी ₹2,623 टूटी; इस साल ₹26 हजार रुपए महंगा हुआ गोल्ड

आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली सोना ₹17 गिरकर ₹1.59 लाख के करीब कारोबार कर रहा है और चांदी ₹2,623 तक टूटी है। वहीं इस साल गोल्ड ₹26 हजार रुपए महंगा हो चुका है।
सोना ₹17 गिरकर ₹1.59 लाख के करीब, चांदी ₹2,623 टूटी; इस साल ₹26 हजार रुपए महंगा हुआ गोल्ड
AI Generated Image

सोने और चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली। IBJA के मुताबिक 1 किलो चांदी का दाम 2,623 रुपए घटकर 2.65 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में भी हल्की गिरावट दर्ज हुई और इसका भाव 17 रुपए कम होकर 1.59 लाख रुपए पर पहुंच गया।

सालभर में जबरदस्त उछाल

2026 में अब तक सोने और चांदी दोनों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 1.33 लाख रुपए थी जो अब बढ़कर 1.59 लाख रुपए तक पहुंच चुकी है। यानी इस साल अब तक सोना करीब 26 हजार रुपए महंगा हुआ है। चांदी की बात करें तो साल की शुरुआत में इसका दाम 2.30 लाख रुपए प्रति किलो था। अब यह बढ़कर 2.65 लाख रुपए के स्तर पर है। यानी 2026 में अब तक चांदी करीब 36 हजार रुपए महंगी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: Share Market Today: निफ्टी 4 अंक गिरकर 23674 पर बंद, सेंसेक्स 135 अंक टूटा; सीमेंट सेक्टर में खरीदारी

जनवरी में बने थे रिकॉर्ड स्तर

इस साल 29 जनवरी को सोना और चांदी दोनों ने रिकॉर्ड हाई बनाया था। उस दिन 10 ग्राम सोना 1.76 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई तक पहुंच गया था। वहीं चांदी ने भी 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का ऐतिहासिक स्तर छुआ था। हालांकि उसके बाद से दोनों की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव बना हुआ है और निवेशकों के बीच मुनाफावसूली भी देखने को मिल रही है।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts