Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल:क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश; 7 गिरफ्तार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने पंजाब मेल ट्रेन से गांजा तस्करी कर पहुंचे 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में 5 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 36 किलो गांजा और 2 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
Follow on Google News
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश; 7 गिरफ्तार

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने पंजाब मेल ट्रेन से गांजा तस्करी कर भोपाल पहुंचे 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। जब्त गांजे की कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी घरेलू सामान की आड़ में गांजा तस्करी कर भोपाल में सप्लाई की तैयारी कर रहे थे।

घरेलू सामान की आड़ में कर रहे थे गांजा तस्करी

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में खुलासा हुआ कि आरोपी घरेलू सामान टोकरी, टप और तगाड़ी की आड़ में गांजा तस्करी कर रहे थे। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए सामान को इस तरह पैक किया था, ताकि किसी को शक न हो। पंजाब मेल ट्रेन के जरिए यह खेप भोपाल लाई गई थी। आरोपियों की गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही थी। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

छोला क्षेत्र में सप्लाई की थी तैयारी

जानकारी के मुताबिक आरोपी करारिया जंगल के रास्ते छोला क्षेत्र में गांजा सप्लाई करने की तैयारी में थे। पुलिस को इनपुट मिला था कि ट्रेन के जरिए बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ भोपाल लाया जा रहा है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के नेटवर्क और सप्लाई चैन को लेकर भी जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया और किन लोगों तक इसकी सप्लाई होनी थी।

ये भी पढ़ें: भोपाल: अयोध्या बायपास प्रोजेक्ट को NGT की मंजूरी, पर्यावरणीय शर्तों के साथ आगे बढ़ेगा काम

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

थाना क्राइम ब्रांच भोपाल में आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। शहर में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस आयुक्त भोपाल संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts