PlayBreaking News

इंदौर:स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी पर उठे सवाल, कांग्रेस ने नगर निगम पर लगाए दिखावे के आरोप

इंदौर में स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर कांग्रेस और नगर निगम आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस ने निगम पर केवल चुनिंदा स्थानों को सजाने और अनावश्यक खर्च करने के आरोप लगाए हैं। वहीं महापौर ने इन आरोपों को इंदौर और सफाई मित्रों का अपमान बताया है। पंचकुईया नाला, घाटों और पेवर ब्लॉक को लेकर विवाद लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है।
Follow on Google News
स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी पर उठे सवाल, कांग्रेस ने नगर निगम पर लगाए दिखावे के आरोप

इंदौर। स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं और पार्षदों ने नगर निगम पर आरोप लगाया है कि पूरे शहर की बजाय केवल चिन्हित स्थानों को चमकाने का काम किया जा रहा है। पंचकुईया नाला और अन्य क्षेत्रों में बार-बार सफाई और सजावट को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस के आरोपों को इंदौर और सफाई मित्रों का अपमान बताया है।

केवल चिन्हित स्थानों पर हो रही तैयारी

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी पूरे शहर में दिखाई नहीं दे रही है। नगर निगम केवल कुछ चिन्हित स्थानों के आसपास साफ-सफाई, पेंट और सजावट का काम कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने सवाल उठाते हुए कहा कि एक ही स्थान को नगर निगम कितनी बार सजाएगी और कितनी बार ठीक करेगी। उन्होंने कहा कि पंचकुईया नाला को अब तक तीन बार साफ किया जा चुका है। सर्वेक्षण खत्म होने के बाद वहां दोबारा गंदगी फैल जाती है और निगम टीम झांकने तक नहीं पहुंचती।

ये भी पढ़ें: Jabalpur News : हार्ट प्रॉब्लम के कारण 10 दिन की मासूम को जबलपुर से मुंबई किया एयरलिफ्ट

पंचकुईया नाला और घाटों पर खर्च पर सवाल

नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि अमितेश नगर में सरस्वती नदी के पानी को साफ कर सुंदर घाट बनाए गए थे। इस परियोजना पर स्मार्ट सिटी द्वारा 7 से 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। उन्होंने कहा कि आज उन घाटों की हालत खराब हो चुकी है और वहां रखरखाव नहीं हो पा रहा है। इसी तरह पंचकुईया नाले पर भी सजावट, पेड़-पौधे और बगीचा तैयार किया गया था। लेकिन 2022 के बाद यह व्यवस्था खत्म हो गई क्योंकि नगर निगम इसका मेंटेनेंस नहीं कर पाया।

दो महीने पुराने पेवर ब्लॉक बदले जाने पर विवाद

कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी ने भी स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है और पेवर ब्लॉक बदलने के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। देव गुराड़िया क्षेत्र में पहुंचकर उन्होंने दो महीने पहले लगाए गए पेवर ब्लॉक हटाकर नए ब्लॉक लगाए जाने का मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि बिना जरूरत के करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस लगातार नगर निगम को घेर रही है।

ये भी पढ़ें: Twisha sharma Case Bhopal : पति समर्थ सिंह ने हाई कोर्ट में लगाई अग्रिम जमानत याचिका, कल होगी सुनवाई

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया पलटवार

मामले में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इंदौर शहर, सफाई मित्रों और यहां के रहवासियों का अपमान कर रही है। महापौर ने कहा कि इंदौर देशभर में सफाई के मामले में लगातार अव्वल रहा है और नगर निगम जनसहयोग के माध्यम से व्यवस्थाओं को बनाए रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को स्वच्छता सर्वेक्षण की प्रक्रिया की सही समझ नहीं है। इसलिए वह इस तरह के आरोप लगा रही है।

हर साल होती है पंचकुईया नाले की सफाई

नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार पंचकुईया नाले की सफाई वर्ष 2021 से लगातार हर साल की जा रही है। निगम का कहना है कि यहां 10 से 15 फीट तक गाद जमा थी, जिसे हटाने के दौरान प्राचीन घाट और मंदिर भी मिले थे। निगम इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर भी काम कर चुका है। वर्ष 2021 में यहां कई आयोजन भी हुए थे। निगम के अनुसार पहली बार सफाई में लगभग 3 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, जबकि हर साल सफाई और रखरखाव पर 8 से 10 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts