Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हाईटेंशन लाइन से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली:महिला और 7 साल के मासूम की मौत, दो गंभीर रूप से झुलसे

भूसा लेने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला और 7 साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और पुरुष गंभीर रूप से झुलस गए।
महिला और 7 साल के मासूम की मौत, दो गंभीर रूप से झुलसे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। भूसा लेने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला और 7 साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और पुरुष गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

    भूसा खरीदने आया था बंजारा परिवार

    जानकारी के अनुसार राजस्थान के बारां जिले के खेड़ली गांव का बंजारा परिवार कोलारस क्षेत्र में भूसा खरीदने आया था। यह परिवार खेतों में घूमकर भूसा खरीदता और ट्रैक्टर-ट्रॉली से एकत्रित करके बेचता है। शुक्रवार सुबह टोल टैक्स के पास बने बंजारा डेरे से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली भूसा खरीदने निकले थे।

    ये भी पढ़ें: गुना: स्कूल की छत पर लगे टावर में लगी आग, छुट्टी होने से टला बड़ा हादसा, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    करंट से लगी आग

    ट्रैक्टर देहरदा गांव के कच्चे रास्ते से डोंडियाई गांव की ओर जा रहा था तभी ट्रॉली में लगे लोहे के पाइप हाईटेंशन लाइन से टकरा गए। करंट इतना तेज था कि लीला बाई की साड़ी में आग लग गई और अनिल बुरी तरह झुलस गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। विनोद और केशर बाई करंट लगते ही ट्रैक्टर से गिर गए जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन वे गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

    झूलती लाइन बनी हादसे की वजह

    बताया गया कि ट्रॉली में अधिक भूसा रखने के लिए करीब 10-10 फीट के लोहे के पाइप लगाए गए थे। वहीं, हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे झूल रहे थे और पेड़ों की वजह से दिखाई नहीं दे रहे थे। इसी कारण पाइप लाइन से टकरा गए और यह हादसा हो गया।

    ये भी पढ़ें: इंदौर में LPG कनेक्शन पोर्टल बंद : 1 महीने तक नहीं होंगे नए आवेदन, ई-केवाईसी भी रुकी

    पुलिस ने मर्ग दर्ज किया

    कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने बताया कि पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है, मामले की जांच जारी है।

    Dr. Sumit  Shrivastava
    By Dr. Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

    Latest Posts