PlayBreaking News

भारत को चौथा S-400 मिसाइल डिफेंस भेज रहा रूस :मई में पहुंचेगा भारत, चीन बॉर्डर पर तैनात हो सकता है...

माना जा रहा है कि पाकिस्तान बॉर्डर को सुरक्षित करने के बाद पांचवां सिस्टम चीन के साथ मध्य-क्षेत्र में तैनात किया जाएगा। भारत S-400 सिस्टम के टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर विचार कर रहा है।
Follow on Google News
मई में पहुंचेगा भारत, चीन बॉर्डर पर तैनात हो सकता है...

मॉस्को/नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर का एक साल (7 मई) होने के कुछ दिन बाद इस युद्ध के हीरो S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की चौथी यूनिट भारत पहुंचे वाली है। यह सिस्टम मई के मध्य तक भारत पहुंच जाएगा। इसके बाद पांचवां सिस्टम नवंबर तक भारत आने की उम्मीद है।
बता दें कि भारत सरकार ने पांच और S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम का ऑर्डर रूस को दिया है। यह सिस्टम 400 किलोमीटर दूरी तक एक साथ कई टारगेट को गिरा सकता है।

जांच हुई पूरी

सूत्रों के अनुसार, 18 अप्रैल तक IAF अधिकारियों ने आने वाले S-400 सिस्टम का प्री-डिस्पैच निरीक्षण कर लिया था। यह एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम पिछले सप्ताह रूस से भारत के लिए भेज दिया गया था। बताया जा रहा है कि यह सिस्टम राजस्थान बॉर्डर पर तैनात किया जा सकता है, ताकि देश के मिसाइल डिफेंस सिस्टम को पाकिस्तान के खिलाफ और मजबूत किया जा सके।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हमला : 7 की मौत, 75 से ज्यादा घायल, घरों के साथ यूनिवर्सिटी टारगेट बनी

और मिसाइलें खरीदेगा भारत

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान प्रयोग की गई मिसाइलों की भरपाई के लिए भारत ने रूस से नई मिसाइलें खरीदने का निर्णय लिया है। स्टैंड-ऑफ हथियारों का रिजर्व बनाने के लिए 280 कम और लंबी दूरी की S-400 मिसाइलें खरीदने का फैसला पहले ही किया जा चुका है।

कुछ मिसाइलें हो चुकी है इस्तेमाल

बताया जा है कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 11 लंबी दूरी की S-400 मिसाइलों का इस्तेमाल ऑपेरेशन सिंदूर में किया था। इन मिसाइलों से दुश्मन के लड़ाकू विमानों, रडार सिस्टम और कार्गो प्लेन्स को टारगेट किया गया था।

यह भी पढ़ें: US- Iran Peace Talks : इस वजह से नाकाम रही इस्लामाबाद वार्ता, ईरान ने बताई ये बड़ी सख्त शर्तें, होर्मुज पर ये कहा

पाकिस्तान ने की थी टारगेट करने की कोशिश

ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान ने गुजरात और पंजाब के दो S-400 सिस्टम को टारगेट करने की कोशिश की थी, लेकिन वो असफल रहा था। पाकिस्ता को यह समझ आ गया था कि इस मिसाइल डिफेंस सिस्टम से उनके हाई वैल्यू टारगेट बच नहीं सकते हैं। इसके चलते पाकिस्तान ने दुनिया भर में फेक फोटोज जारी कर दुनिया को दिखाने की कोशिश की थी कि उसने भारत को नुकसान पहुंचाया है।

Breaking News

पाक को हटाने पड़े थे अपने प्लेन

हालत यह थी कि पाकिस्तान ने क्वेटा और पेशावर से अपने फाइटर प्लेन हटा दिए थे ताकि उन्हें भारत की मिसाइलों से बचाया जा सके।

चीन बॉर्डर पर तैनात हो सकता है पांचवां सिस्टम

माना जा रहा है कि पाकिस्तान बॉर्डर को सुरक्षित करने के बाद पांचवां सिस्टम चीन के साथ मध्य-क्षेत्र में तैनात किया जाएगा। भारत S-400 सिस्टम के टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर विचार कर रहा है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts