कैटी पेरी के एक्स हसबैंड रसेल ब्रांड को 10 साल 6 महीने की सजा... 20 साल पुराने मामले में रेप और यौन उत्पीड़न का दोषी करार

ब्रिटेन के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता रसेल ब्रांड को रेप और यौन उत्पीड़न के मामले में साढ़े 10 साल जेल की सजा सुनाई गई है। अदालत ने उन्हें करीब 20 साल पुराने मामलों में एक महिला से रेप और तीन अन्य महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने का दोषी पाया। रसेल ब्रांड अमेरिकी पॉप सिंगर कैटी पेरी के पूर्व पति भी हैं।
2004 से 2009 के बीच के हैं मामले
रसेल ब्रांड के खिलाफ साल 2004 से 2009 के बीच एक महिला से रेप और तीन अन्य महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। अदालत ने 5 नवंबर को उन्हें इन मामलों में दोषी करार दिया था। इसके बाद सोमवार, 9 नवंबर को उन्हें 10 साल और 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई।
सुनवाई के दौरान आरोपों से किया था इनकार
सुनवाई के दौरान रसेल ब्रांड ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया था। हालांकि, अदालत ने उन्हें दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। ब्रांड कभी ब्रिटेन के चर्चित ब्रॉडकास्टर्स में शामिल थे और हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुके थे। पिछले कुछ वर्षों से उन्होंने मुख्यधारा के मनोरंजन जगत से दूरी बना ली थी।




















