Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

विदिशा में स्कूटी की टक्कर के बाद हंगामा : सड़क पर महिलाओं ने की युवक की पिटाई, दोनों पक्षों को थाने ले गई पुलिस

Follow on Google News
विदिशा में स्कूटी की टक्कर के बाद हंगामा : सड़क पर महिलाओं ने की युवक की पिटाई, दोनों पक्षों को थाने ले गई पुलिस
विदिशा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक मामूली सड़क हादसे ने अचानक बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। दो स्कूटी की टक्कर के बाद एक युवक की कुछ महिलाओं ने बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर दी। राहगीरों के सामने युवक को घेरकर थप्पड़ मारे गए और उसकी शर्ट भी फाड़ दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरी मामला

यह घटना रात करीब 8 बजे की है, जब थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर दो स्कूटी आपस में टकरा गईं। एक स्कूटी पर एक युवक सवार था, जबकि दूसरी स्कूटी पर एक युवती दो महिलाओं के साथ मौजूद थी। टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि महिलाओं ने युवक को घेरकर सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया।

दोनों पक्षों को थाने ले गई पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों को थाने लाया गया, जहां उनके बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप हुआ। युवक ने खुद को निर्दोष बताया, जबकि महिलाओं ने आरोप लगाया कि युवक की लापरवाही से हादसा हुआ। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें- इंदौर:-फिर दो युवक कोरोना पॉजिटिव ,मरीजों की संख्या पहुंची थी 23 ,एक्टिव सिर्फ 6
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts