इंदौर:-फिर दो युवक कोरोना पॉजिटिव ,मरीजों की संख्या पहुंची थी 23 ,एक्टिव सिर्फ 6

Follow on Google News
इंदौर:-फिर दो युवक कोरोना पॉजिटिव ,मरीजों की संख्या पहुंची थी 23 ,एक्टिव सिर्फ 6
इंदौर। कल फिर दो कोरोना पाजीटिव युवक मिले जिन्होंने निजी लैब से जांच करवाई थी। उनके सैंपल भोपाल भेजे गए हैं। अभी तक करीब 23 लोग कोरोना का शिकार हो चुके हैं और इनमें से किसी की भी रिपोर्ट भोपाल से नहीं आई है। इंदौर में अब तक 23 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 8 दूसरे शहरों के हैं। अभी एक्टिव 6 हैं। सीएमएचओ डॉ. बीएस सैत्या ने कहा कि इसीलिए अभी कुछ स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता। कल जो दो युवक पाजीटिव मिले उनमें एक 21 वर्षीय युवक देवास का है जिसकी ट्रेवल हिस्ट्री भी है लेकिन दूसरा 37 वर्षीय युवक इंदौर का ही है और उसकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। यहीं चिंता का विषय है। फिलहाल दोनों को होम आईसोलेट कर दिया गया है। इससे पूर्व रविवार को 3 मरीज मिले थे। इनमें एक इंदौर और बाकी दो अन्य शहरों के हैं। इन सभी की हालत सामान्य है और किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रही है। इंदौर में अप्रैल-मई और जून में अब तक कुल 23 मरीज कोरोना पाजीटिव मिल गए हैं। डॉ. सैत्या ने कहा कि अभी कोरोना का वैरिएंट का पता नहीं चला है क्योंकि किसी भी मरीज की रिपोर्ट एम्स भोपाल से नहीं मिली है। उनके जीनोम सिक्वेसिंग भेज दिए गए हैं। वही अभी तक जितने भी मरीज मिले हैं, उनमें कुछ मरीजों की गुजरात, महाराष्ट्र, केरल आदि राज्यों की ट्रैवल हिस्ट्री है।    
Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts