Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हनी ट्रैप में फंसाकर किसान से वसूले आठ लाख रु., तीन अरेस्ट

शाजापुर: पुलिस ने 5 नामजद सहित सात आरोपियों पर दर्ज किया केस  
Follow on Google News
हनी ट्रैप में फंसाकर किसान से वसूले आठ लाख रु., तीन अरेस्ट
शाजापुर। जिले के अधेड़ उम्र के किसान को कुछ लोगों ने हनीट्रैप में फंसाकर दो किस्तों में 8 लाख रुपए वसूल लिए। जब किसान के परिजनों को घर से रुपए गायब होने की जानकारी मिली तो उन्होंने बताई व पुलिस को शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया। कोतवाली पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ नामजद और 2 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया हैं। मामले में तीन लोगों को गिरμतार किया है। पुलिस को कुमेरसिंह (52) ने राजपाल पिता प्रेमसिंह राजपूत निवासी ग्राम भंडेडी, जीवनसिंह गुर्जर पिता पर्वतसिंह गुर्जर निवासी शाजापुर, योगेश बैरागी पिता प्रभुदास बैरागी निवासी ग्राम चौमा शाजापुर, प्रफुल्ल बैरागी निवासी ग्राम चौमा शाजापुर, दिव्या पति रमेश चांवरे निवासी नानाखेड़ा जिला उज्जैन व अन्य दो पर अपहरण, रेप व छेड़छाड़ के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 8 लाख रुपए लेने व धोखाधड़ी का अपराध करने का आवेदन दिया। जीवन गुर्जर, योगेश पिता प्रभुदास बैरागी तथा प्रफुल्ल बैरागी को गिरμतार कर लिया है। थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि थाना कोतवाली शाजापुर किसान को झूठे मामले में फंसाने के नाम पर 8 लाख की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने महिला सहित 5 नामजद और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अनजान लड़की ने फोन करके मिलने बुलाया

कुमेरसिंह राजपूत ने बताया कि मेरी 22 बीघा जमीन है। 8 फरवरी की सुबह 9 बजे अज्ञात लड़की ने फोन किया और दिव्या नाम बताते हुए दोपहर 3 बजे शाजापुर बस स्टैंड पर मिलने का कहा। इनकार के बाद दिन में दो बार और लड़की ने फोन किया। जब कुमेरसिंह ने इंकार किया तो थोड़ी देर बाद राजपाल राजपूत का फोन आया कि आपके पास जिस लड़की का फोन आ रहा है उससे जाकर मिल लो, मैं भी शाजापुर आ रहा हूं। कुमेर सिंह लड़की से मिलने शाजापुर बस स्टैंड आ गया। यहां राजपाल और दिव्या दोनों थे। राजपाल ने कुमेरसिंह को कहा कि लड़की को बाइक पर बैठा लो आगे बरवाल-टुकराना जोड़ पर चलना है। टुकराना जोड़ पर दो अज्ञात लोग मुंह बांधे हुए बाइक से कुमेरसिंह की बाइक के सामने आ गए। एक ने कहा कि मेरी पत्नी को कहां घुमा रहे हो। उसने विवाद करते हुए थाने जाने की धमकी दी। 10 फरवरी को फिर से दिव्या के नंबर से फोन आया। जब कुमेरसिंह ने फोन उठाया तो दूसरी ओर से जीवनसिंह गुर्जर ने बात करते हुए कहा कि वो दिव्या का परिचित हैं और दिव्या एसपी को शिकायत करने के लिए एसपी आॅफिस के बाहर बैठी है। इसके बाद कुमेरसिंह अपने साथ राजपाल, योगेश बैरागी, प्रफुल्ल बैरागी को लेकर जीवनसिंह के पास पहुंचा। तब जीवनसिंह ने कहा कि दिव्या और उसके पति रमेश चांवरे को 10 लाख रुपए देना पड़ेंगे तब वो तुम्हारी रिपोर्ट नहीं करेंगे। इस पर 8 लाख रुपए में सहमति बनी। कुमेरसिंह ने डर के कारण 10 फरवरी को 4 लाख रुपए दिए। वहीं 12 फरवरी को फिर से 4 लाख रुपए दिए। कुछ दिन बाद जब कुमेरसिंह के परिजनों को 8 लाख रुपए गायब होने की जानकारी मिली तो उन्होंने कुमेरसिंह से पूछा। इस पर उसने घटना की जानकारी दी।  
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts