PlayBreaking News

नल से आ रहा गरम पानी ? टंकी का पानी ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये सस्ते और आसान उपाय

गर्मी शुरू होते ही सबसे बड़ी दिक्कत तब होती है जब नल खोलते ही ठंडे पानी की जगह गरम पानी आने लगता है। छत पर रखी पानी की टंकी दिनभर धूप में तपती रहती है, जिससे पानी बिलकुल गीजर जैसा गरम हो जाता है। लेकिन कुछ आसान और सस्ते देसी तरीके अपनाकर इस परेशानी से राहत पाई जा सकती है।
Follow on Google News
नल से आ रहा गरम पानी ? टंकी का पानी ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये सस्ते और आसान उपाय
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अगर टंकी का पानी ज्यादा गरम हो जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ छोटे-छोटे जुगाड़ अपनाकर आप पानी को काफी हद तक ठंडा रख सकते हैं और रोजमर्रा का काम आसान बना सकते हैं।

    टंकी का रंग बदलें, फर्क खुद दिखेगा

    अगर आपकी टंकी काले या गहरे रंग की है तो वह जल्दी गरम होती है। काले रंग की टंकी सूरज की गर्मी ज्यादा खींचती है। इसलिए टंकी पर सफेद पेंट या चूना करवा दें। सफेद रंग धूप को वापस लौटा देता है, जिससे पानी कम गरम होता है। इसके अलावा टंकी के आसपास छोटे पौधे या बेल लगाना भी फायदेमंद होता है। ये छाया देते हैं और टंकी को सीधी धूप से बचाते हैं। इन आसान तरीकों को अपनाकर आप गर्मी में भी टंकी के पानी को काफी हद तक ठंडा रख सकते हैं और रोजमर्रा की परेशानी से बच सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: Veterinary University : कैंपस में मकान नहीं मिलने से बिफरे प्रोफेसर, डीन ऑफिस के सामने परिवार सहित अनशन पर बैठे

    जूट की बोरी और शेड का इस्तेमाल करें

    पुरानी जूट की बोरियां टंकी के चारों तरफ लपेट दें। दिन में एक-दो बार इन बोरियों को पानी से गीला करते रहें। इससे टंकी के आसपास ठंडक बनी रहती है और पानी कम गरम होता है। साथ ही टंकी के ऊपर शेड या हरी नेट लगाकर धूप को रोक सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: Pulsar 180 New Model: 178cc इंजन के साथ लौटी पावरफुल बाइक, Apache को देगी टक्कर; कीमत ₹1.22 लाख

    सही टाइम पर टंकी भरें

    टंकी के चारों तरफ थर्माकोल की शीट लगा सकते हैं। ये गर्मी को अंदर जाने से रोकता है और पानी ठंडा रखता है। कोशिश करें कि सुबह जल्दी या रात में टंकी भरें। इस समय पानी ठंडा होता है और दिनभर ज्यादा गरम नहीं होता।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts