Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Veterinary University :कैंपस में मकान नहीं मिलने से बिफरे प्रोफेसर, डीन ऑफिस के सामने परिवार सहित अनशन पर बैठे

जबलपुर की नानजी देशमुख वेटरनरी साइंस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने परिवार सहित डीन ऑफिस के सामने अनशन शुरू कर दिया। गायनिक विभाग के प्रोफेसर डॉ. गिरीश मिश्रा का कहना है कि उन्हें जानबूझकर आवास नहीं दिया जा रहा है।
Follow on Google News
कैंपस में मकान नहीं मिलने से बिफरे प्रोफेसर, डीन ऑफिस के सामने परिवार सहित अनशन पर बैठे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जबलपुर। नानाजी देशमुख वेटरनरी साइंस यूनिवर्सिटी में इन दिनों प्रोफेसरों के बीच जमकर तनातनी चल रही है। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को तब देखने को मिला, जब कॉलेज के गायनिक विभाग के प्रोफेसर डॉ. गिरीश मिश्रा पत्नी और बच्चों के साथ सिविल लाइन स्थित वेटरनरी कॉलेज के डीन कार्यालय के सामने अनशन बैठ गए। इसकी जानकारी जब विवि प्रशासन को लगी तो हड़कंप मच गया। विवि के असि. रजिस्ट्रार डॉ. रामकिंकर मिश्रा ने फोन पर बात करते हुए समझाइश देकर उनका अनशन खत्म कराकर चर्चा के लिए बुलाया। करीब एक घंटे तक चली बैठक के बाद इस मामले को निपटाने के लिए कुलगुरु की अध्यक्षता में बैठक आयोजित होगी। 

    डीन पर लगाए गंभीर आरोप 

    प्रो. डॉ. गिरीश मिश्रा ने बताया कि जब उनका ट्रांसफर यहां पर किया गया था, तो उन्हें शासकीय आवास की सुविधा प्रदान करने के लिए कहा गया था। आवास के लिए उन्होंने 1 अगस्त 2025 को पत्र लिखा था। उन्होंने डीन डॉ. आरके शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते कहा कि यहां पर  उन लोगों को आवास आवंटित कर दिए गए हैं जिनके जबलपुर शहर में ही अपने घर हैं। जिन्हें वास्तव में जरूरत है उन्हें आवास नहीं दिए जा रहे हैं।

    एक कमरे में कर रहा हूं गुजारा

    उन्होंने बताया कि प्रोफेसर होने के बाद भी वे आवास के लिए कॉलेज प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं। स्थिति ये है कि वे एक कमरे में अपना गुजारा कर रहे हैं। ऐसे में परिवार को यहां पर रखने के लिए आवास की बहुत आवश्यकता है।

    इस मामले में बैैठक बुलाई जाएगी

    प्रो. डॉ. गिरीश मिश्रा अनशन पर बैठे थे। उनकी आवास संबंधी मांग को सुनने के बाद यह आश्वस्त किया गया है कि उनके साथ न्याय होगा। कुलगुरु अभी बाहर हैं उनके लौटने के बाद इस मामले को लेकर बैठक बुलाई जाएगी। जो नियम होंगे उसके मुताबिक ही शासकीय आवास जरूरतमंद फैकल्टी को आवंटित किए जाएंगे।

    डॉ. रामकिंकर मिश्रा, एआर, वीयू जबलपुर।

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts