Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रोमांस, इमोशन और उलझनें :नई फिल्म में दिखेगा राशा, नितांशी और रोहित का प्यार त्रिकोण

नई फिल्म में दिखेगा राशा, नितांशी और रोहित का प्यार त्रिकोण

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड में लव ट्रायएंगल पर बनी कहानियों का हमेशा से खास क्रेज रहा है। कुछ कुछ होता है, देवदास और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों ने इस जॉनर को आइकॉनिक बनाया है। अब इसी कड़ी में एक नई प्रेम कहानी तैयार की जा रही है, जिसमें जेनरेशन जेड के नए चेहरे नजर आ सकते हैं।

‘नीरजा’ के निर्माता फिर लव स्टोरी पर लगाएंगे दांव

खबर है कि सोनम कपूर की चर्चित फिल्म नीरजा (2016) के निर्माता अतुल कासबेकर और तनुज गर्ग एक नई लव ट्रायएंगल फिल्म की योजना बना रहे हैं। यह प्रोजेक्ट इमोशन, रोमांस और आधुनिक रिश्तों की उलझनों को केंद्र में रखेगा।

राशा, नितांशी–रोहित से चल रही बातचीत

इस फिल्म के लिए जिन कलाकारों से बातचीत चल रही है, उनमें राशा थडानी, नितांशी गोयल और रोहित सराफ के नाम सामने आए हैं। निर्माता इन तीनों को पहली बार एक साथ एक रोमांटिक सेटअप में लाने पर विचार कर रहे हैं।

रोहित सराफ की सौम्य रोमांटिक अपील

इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, रोहित सराफ की छवि आज के दौर के दबंग हीरो से अलग है। उनकी सौम्यता और रोमांटिक आकर्षण युवाओं को खासा पसंद आता है। वेब सीरीज मिसमैच्ड के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ी है।

नितांशी और राशा की फ्रेश मौजूदगी

नितांशी गोयल ने लापता लेडीज (2024) से अपने अभिनय का लोहा मनवाया, वहीं राशा थडानी ने आजाद (2025) से बॉलीवुड में एंट्री लेकर चर्चा बटोरी। दोनों ही कलाकार अपनी फ्रेश अपील के चलते इस प्रोजेक्ट के लिए उपयुक्त माने जा रहे हैं।

निर्देशक को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार

फिलहाल फिल्म के निर्देशक के नाम पर अंतिम मुहर नहीं लगी है, लेकिन कास्टिंग को लेकर बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है। मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म को एक ऐसा ट्रीटमेंट मिले, जो युवा दर्शकों से सीधा जुड़ सके।

‘सैयारा’ की सफलता के बाद भावनात्मक लव स्टोरी पर फोकस

बताया जा रहा है कि मोहित सूरी की सैयारा (2025) की सफलता के बाद निर्माताओं ने एक बार फिर भावनात्मक और संगीत-प्रधान प्रेम कहानी बनाने का फैसला लिया है। अगर सब कुछ तय हुआ, तो दर्शकों को जल्द ही एक फ्रेश और मॉडर्न लव ट्रायएंगल फिल्म देखने को मिल सकती है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

Latest Posts