PlayBreaking News

कोरबा में ये कैसी चोरी :रातों-रात 60 फीट का पुल उड़ा ले गए चोर, गैस कटर- LPG सिलेंडर की मदद से एक-एक हिस्से को काटा

पार्षद श्रीवास ने कहा कि चोरों ने केवल इस पुल की ही चोरी नहीं की, बल्कि इसी क्षेत्र में ढेंगुरनाला के ऊपर नगर पालिका निगम की जल आवर्धन योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन को सहारा देने के लिए बनाए गए लोहे के स्ट्रक्चर को भी पार कर दिए।
Follow on Google News
रातों-रात 60 फीट का पुल उड़ा ले गए चोर, गैस कटर- LPG सिलेंडर की मदद से एक-एक हिस्से को काटा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी की हैरान करने वाली घटना सामने आई है, यहां चोरों ने रातों-रात 60 फीट पुल ही उड़ा दिया। रात तक पूरी तरह सुरक्षित मौजूद पुल की रेलिंग अगले दिन सुबह गायब मिली। अजीबोगरीब हैरान करने वाली यह घटना 17 जनवरी की बताई जा रही है। रशियन हॉस्टल के पास ढोढ़ीपारा इलाके में नहर पर बना यह पुल करीब 40 साल पुराना था।

    गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद से पूल गायब

    जानकारी के मुताबिक, वारदात वाली रात चोर पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। वे गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और एलपीजी सिलेंडर साथ लाए और पूरी रात मेहनत कर पुल की करीब 80 फीट लंबी लोहे की रेलिंग को हिस्सों में काटते रहे। इसके बाद रेलिंग को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर गाड़ी में भरा और मौके से फरार हो गए। यह पूरा मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है।

    Uploaded media

    15 में से 5 आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस के अनुसार, इस चोरी को अंजाम देने में करीब 15 आरोपी शामिल थे, जिनमें से 5 को गिरफ्तार कर लिया गया है। खास बात यह है कि इस पुल के जरिए नगर निगम के वार्ड नंबर 17 के लोग रोजाना शहर आते-जाते थे। पुल की रेलिंग चोरी हो जाने के बाद से आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    Uploaded media

    स्थानीय लोगों ने क्या कहा

    वार्ड नंबर 17 ढोढ़ीपारा के पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नहर किनारे लोगों की सुरक्षित आवाजाही के लिए लगाई गई करीब 70 से 80 फीट लंबी लोहे की रेलिंग रातों-रात गायब हो गई। चोरों ने गैस कटर की मदद से रेलिंग को काटा, जिसके कुछ हिस्से नहर में गिरे हुए भी मिले। चोरी का खुलासा तब हुआ, जब सुबह स्थानीय लोग वहां से गुजरने पहुंचे।

    पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने यह भी बताया कि चोरों ने सिर्फ इसी पुल को निशाना नहीं बनाया। इसी इलाके में ढेंगुरनाला के ऊपर नगर पालिका निगम की जल आवर्धन योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन को सहारा देने के लिए बनाए गए लोहे के स्ट्रक्चर को भी चोर पार कर ले गए। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत और नाराजगी का माहौल है, वहीं स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts