Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राज-डीके के साथ फिर लौटेंगे शाहिद कपूर :फर्जी 2 की टाइमलाइन कन्फर्म

वहीं कॉकटेल 2 को लेकर शाहिद ने बताया कि फिल्म की शूटिंग अब आखिरी चरण में है और इसे इसी महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने निर्देशक होमी अदजानिया के साथ काम करने के अनुभव को बेहद मजेदार बताया।
फर्जी 2 की टाइमलाइन कन्फर्म
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। शाहिद कपूर ने अपनी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज फर्जी 2 और आने वाली फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर अहम अपडेट साझा किया है। शाहिद ने बताया कि फर्जी 2 की शूटिंग मार्च 2026 से शुरू होगी। शाहिद के मुताबिक, हाल ही में उनकी मुलाकात सीरीज के निर्देशक राज और डीके से हुई थी, जहां दूसरे सीजन की कहानी और टोन पर विस्तार से चर्चा हुई।

    उन्होंने कहा कि पहले सीजन का अंत बेहद ड्रामेटिक मोड़ पर हुआ था, जिसके बाद कहानी को आगे बढ़ाने की कई संभावनाएं खुलती हैं। शाहिद ने यह भी साफ किया कि फर्जी 2 एक अभिनेता के तौर पर उनके लिए पहले से कहीं ज्यादा चैलेंजिंग होने वाली है। उन्होंने कहा, “मेरे किरदार की ग्रोथ काफी हो चुकी है, ऐसे में नए सीजन में परफॉर्मेंस के स्तर पर खुद को और आगे ले जाना होगा।”

    शाहिद बोले- उनके साथ काम करना हमेशा रचनात्मक

    राज-डीके के साथ अपने अनुभव को लेकर शाहिद बोले कि उनके साथ काम करना हमेशा रचनात्मक और रोमांचक रहता है। फर्जी 2 में एक बार फिर विजय सेतुपति, केके मेनन और राशि खन्ना अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सीरीज को 2026 के अंत तक अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किए जाने की संभावना है।

    शाहिद पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन साझा करेंगे

    वहीं कॉकटेल 2 को लेकर शाहिद ने बताया कि फिल्म की शूटिंग अब आखिरी चरण में है और इसे इसी महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने निर्देशक होमी अदजानिया के साथ काम करने के अनुभव को बेहद मजेदार बताया। फिल्म में शाहिद पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन साझा करेंगे, जबकि कृति सेनन के साथ उनकी पहले से मजबूत केमिस्ट्री दर्शकों को एक बार फिर देखने को मिलेगी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts