Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indian Police Force : कॉप्स, एक्शन और ड्रामे से भरपूर है सीरीज IPF, एक्शन अवतार में सिद्धार्थ मल्होत्रा को देख फैंस हुए एक्साइटेड, जानें यूजर्स के रिएक्शन…

Follow on Google News
Indian Police Force : कॉप्स, एक्शन और ड्रामे से भरपूर है सीरीज IPF, एक्शन अवतार में सिद्धार्थ मल्होत्रा को देख फैंस हुए एक्साइटेड, जानें यूजर्स के रिएक्शन…
एंटरटेनमेंट डेस्क। कॉप यूनिवर्स स्पेशलिस्ट डायरेक्टर रोहित शेट्टी की अपकमिंग वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' चर्चा का विषय बनी हुई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्शन सीरीज के मुख्य कलाकारों का लुक जारी होने के बाद से फैंस इसके टीजर का इंतजार कर रहे थे। वहीं अब मेकर्स ने सीरीज का टीजर भी रिलीज कर दिया है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के एक्शन अवतार ने यूजर्स के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- समझ नहीं आ रहा कि सीटी मारे या फिर सैल्यूट करें।

कॉप्स, एक्शन और ड्रामे से भरपूर है IPF

'इंडियन पुलिस फोर्स' के टीजर में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं, जो देश को दुश्मनों से बचाने के लिए मर-मिटने के लिए तैयार हैं। टीजर की शुरुआत में दिखाया गया है कि एक शहर में बम ब्लास्ट हुआ है, जिसमें कई मासूमों की जान जा चुकी है। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा आतंकवादियों के इरादों को पूरा नहीं होने देने की कोशिश में है और उनके इस मिशन में शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय साथ दे रहे हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा का नेवर सीन अवतार

सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा को एक पुलिस के रूप में पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाया गया है। यह सातवें पार्ट की एक्शन और ड्रामे से भरपूर सीरीज सिद्धार्थ मल्होत्रा का ओटीटी डेब्यू भी है।

रोहित शेट्टी के डिजिटल निर्देशन की पहली सीरीज

सातवें पार्ट की हाई-ऑक्टेन एक्शन सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' रोहित शेट्टी के डिजिटल निर्देशन की पहली सीरीज है। सीरीज के स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, श्वेता तिवारी, निकितिन धीर, ऋतुराज सिंह और ललित परिमू मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

इस दिन होगी रिलीज

'इंडियन पुलिस फोर्स' 19 जनवरी 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के लिए तैयार है। बता दें कि इस वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान रोहित शेट्टी एक बार घायल भी हो चुके हैं। रोहित शेट्टी और सुशांत प्रकाश की डायरेक्ट 'इंडियन पुलिस फोर्स' सीरीज भारतीय पुलिस अधिकारियों के लिए एक श्रद्धांजलि है।

यूजर्स हुए एक्साइटेड

यूजर्स सीरीज का टीजर देखकर एक्साइटेड हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि समझ नहीं आ रहा कि सीटी मारे या फिर सैल्यूट करें। दूसरे ने तो सीरीज को हिट बताते हुए लिखा- मेरे शब्द नोट कर लें, ये हिट होने वाली है। तीसरे ने टीजर की तारीफ में लिखा कि टीजर बवाल है बवाल। ये भी पढ़ें- Anup Ghoshal Passes Away: ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’ फेम बंगाली सिंगर अनूप घोषाल का हुआ निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts