Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रोहित और शुभमन की शानदार पारी से भारत सुपर-4 में पहुंचा

एशिया कप 2023 : भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
Follow on Google News
रोहित और शुभमन की शानदार पारी से भारत सुपर-4 में पहुंचा

पालेकल/श्रीलंका। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की नाबाद धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारत ने सोमवार को यहां नेपाल को बारिश से प्रभावित मैच में डकवर्थ लुईस पद्धति से 10 विकेट से हराकर एशिया कप एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर- 4 में जगह बनाई। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने तीन-तीन अंक के साथ सुपर चार में जगह बनाई, जबकि नेपाल अपने दोनों मैच हारने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

भारत और पाकिस्तान का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। इस मैच में भी बारिश के कारण लगभग तीन घंटे का खेल नहीं हो पाया। नेपाल ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने पर 48.2 ओवर में 230 रन बनाए। भारत में जब 2.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 17 रन बनाए थे, तब बारिश के कारण लगभग दो घंटे तक खेल रुका रहा। इसके बाद भारत को डकवर्थ लुईस पद्धति से 23 ओवर में 145 रन का लक्ष्य मिला। भारत ने 20.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 147 रन बनाकर जीत दर्ज की।

रोहित ने 59 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए, जबकि गिल ने 62 गेंदों पर नाबाद 67 रन की पारी खेली। इसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल है। पाकिस्तान के खिलाफ अपने पिछले मैच में 104 रन पर आउट होने वाले नेपाल को आसिफ शेख (97 गेंदों पर 58 रन) और कुशाल भुर्तेल (25 गेंदों पर 38 रन) ने पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई। निचले क्रम में सोमपाल ने 56 गेंदों पर 48 रन का उपयोगी योगदान किया।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts