PlayBreaking News

27 करोड़ के ऋषभ पंत 15 करोड़ में दिल्ली से जुड़े :कुलदीप यादव लखनऊ की जर्सी में दिखेंगे, ट्रेड डील में हुई अदला- बदली

ऋषभ को लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा था, जो आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी। हालांकि, इस सीजन के बाद उन्होंने टीम की कप्तानी छोड़ दी थी।
Follow on Google News
कुलदीप यादव लखनऊ की जर्सी में दिखेंगे, ट्रेड डील में हुई अदला- बदली

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2027 से पहले एक बड़े ट्रेड में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स (DC) में वापसी हो गई है। वहीं भारतीय स्पिनर  कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेलते नजर आएंगे। दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच हुए इस खिलाड़ी अदला-बदली समझौते ने आगामी सीजन से पहले क्रिकेट जगत में चर्चा तेज कर दी है।

रिकॉर्डतोड़ बोली के बाद भारी नुकसान में पंत की दिल्ली वापसी

ऋषभ को लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा था, जो आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी। हालांकि, इस सीजन के बाद उन्होंने टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। अब ट्रेड के तहत पंत एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में उनकी फीस 15 करोड़ रुपए होगी। पंत इससे पहले कई वर्षों तक दिल्ली कैपिटल्स का अहम चेहरा और कप्तान रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की जर्सी : कहा- शब्द कम पड़ गए इस क्षण के लिए, आज एक सपना पूरा हुआ है...

कुलदीप समान फीस में लखनऊ से जुड़े

इस ट्रेड के तहत भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हो गए हैं। कुलदीप अपनी मौजूदा 13.50 करोड़ रुपए की फीस पर ही नई टीम का हिस्सा बने हैं। पिछले कुछ सीजन में दिल्ली के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले कुलदीप से लखनऊ को मध्य ओवरों में विकेट निकालने की बड़ी उम्मीद होगी। माना जा रहा है कि इस अदला-बदली से दोनों टीमों ने अपनी रणनीतिक जरूरतों के अनुसार संतुलन बनाने की कोशिश की है।

Twitter Post

पिछले 5 सीजन दिल्ली के साथ जुड़े रहे पंत

कुलदीप यादव ने 2022 में दिल्ली कैपिटल्स जॉइन की थी और पिछले पांच सीजन में टीम के प्रमुख गेंदबाज बने रहे। उन्होंने दिल्ली के लिए 65 मैचों में 72 विकेट हासिल किए। अब ट्रेड डील के तहत उनका दिल्ली के साथ सफर खत्म हो गया है और वह लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन गए हैं। लखनऊ को उम्मीद होगी कि कुलदीप अपनी स्पिन से टीम की गेंदबाजी को और मजबूत करेंगे।

यह भी पढ़ें: भारत को डबल झटका! हार्दिक के बाद अब नीतीश भी चोटिल, आयरलैंड दौरे से हुए बाहर; इंग्लैंड दौरे पर भी सस्पेंस

क्या फिर कप्तान बनेंगे पंत?

दिल्ली में वापसी के साथ ही एक बड़ा सवाल कप्तानी को लेकर भी उठ रहा है। पंत पहले चार सीजन तक दिल्ली की कप्तानी कर चुके हैं। उनके जाने के बाद अक्षर पटेल को टीम की कमान सौंपी गई थी, लेकिन टीम को ज्यादा सफलता नहीं मिली। ऐसे में माना जा रहा है कि आईपीएल 2027 में दिल्ली कैपिटल्स एक बार फिर ऋषभ पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप सकती है। अब सभी की नजरें इस बात पर रहेंगी कि पंत और कुलदीप अपनी नई टीमों के लिए कितना बड़ा असर छोड़ पाते हैं।

पंत को सैलरी में भारी नुकसान

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपए में खरीदा था, जिससे वह लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। लेकिन दिल्ली में वापसी के बाद उन्होंने 15 करोड़ रुपए की डील साइन की है। यानी उनकी सैलरी में सीधे 12 करोड़ रुपए की कमी आई है।

दूसरी ओर कुलदीप यादव को अपनी फीस में फायदा हुआ है। दिल्ली में उन्हें 13.25 करोड़ रुपए मिलते थे, जबकि लखनऊ में उनकी सैलरी बढ़कर 13.50 करोड़ रुपए हो गई है।

Featured News

कैसे रहा पंत का अब तक का प्रदर्शन

पिछले दो सीजन पंत के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। आईपीएल 2025 में उन्होंने 13 पारियों में 361 रन बनाए, जबकि आईपीएल 2026 में 12 मैचों में सिर्फ 222 रन ही बना सके। उनकी कीमत के मुकाबले यह प्रदर्शन काफी साधारण माना गया।

कुलदीप यादव के प्रदर्शन पर एक नजर

वहीं कुलदीप यादव ने आईपीएल 2026 में 12 मैचों की 11 पारियों में 10 विकेट लिए। हालांकि यह उनका सर्वश्रेष्ठ सीजन नहीं था, लेकिन उन्होंने टीम के लिए अहम मौकों पर योगदान दिया।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts