Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जेल में रिया चक्रवर्ती ने किया नागिन डांस : बोलीं- 'मुझे चुड़ैल कहलाना पसंद है...’ पढ़ें पूरी खबर

Follow on Google News
जेल में रिया चक्रवर्ती ने किया नागिन डांस :  बोलीं- 'मुझे चुड़ैल कहलाना पसंद है...’ पढ़ें पूरी खबर
एंटरटेनमेंट डेस्क। रोडीज़ की गैंग लीडर एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। सुशांत सिंह राजपूत केस में जेल जा चुकीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। साल 2020 उनके लिए काफी बुरा साबित हुआ था। वहीं अब एक्ट्रेस ने इन 3 सालों का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने बताया कि, कैसे उन्हें लोगों की नफरत झेलनी पड़ी और उनपर काला जादू करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए। 3 साल में पहली बार रिया ने सुशांत सिंह राजपूत केस के मुद्दे को लेकर खुल के बात की है।

रिया ने शेयर की जेल के अंदर की कहानी

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में रिया ने अपना जेल का एक्सपीरियंस बताते हुए कहा कि, जेल में रहना आसान नहीं है, वह बहुत कठिन समय था। आपसे आपकी पहचान छीनकर एक नंबर दे दिया जाता है। ऐसा लगने लगता है जैसे सब खत्म हो गया है और आप नीचे गिरते ही चले जाते हैं।

एक्ट्रेस ने जेल में किया नागिन डांस

रिया ने बताया कि, उन्होंने जेल की महीलाओं के लिए नागिन डांस किया था। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि, मैंने उन सबसे वादा किया था जब मेरी बेल हो जाएगी, तो मैं नागिन डांस करूंगी। लेकिन जब वह समय आया तो सिर्फ मुझे बेल मिली मेरे भाई को नहीं वो तब भी अंदर ही था। ऐसे में जेलर ने भी कहा कि रहने दो, लेकिन मुझे लगा आज मैं ऐसे चली गई तो मैं उनका दिल तोड़ दूंगी। फिर मैंने उन सबके साथ नागिन डांस किया। मैं वह पल नहीं भूल सकती, सभी महीलाएं मेरे साथ नीचे लेटकर नागिन डांस कर रहीं थीं। [caption id="attachment_32953" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो[/caption]

जेल में रहने वाली महिलाओं से मिली सीख

जेल को गंदी दुनिया बताते हुए रिया ने कहा की, उस गंदी दुनिया में भी लोग खुश हैं। मुझे जेल में रहने वाली महिलाओं से खुश रहने की सीख मिली। उन्होंने कहा कि, कैसे हम फिल्मों के लिए भागते रहते हैं। लेकिन जेल में रह रहीं महिलाओं को एक समोसा मिल जाए, तो वह उसी में बेहद खुश हो उठती हैं। समोसे को देखकर उनकी आखों में एक अलग चमक आ जाती थी।

'मुझे चुड़ैल कहलाना पसंद है’

एक्ट्रेस से यह पूछा गया कि लोगों के जरिए डायन कहे जाने पर उन पर क्या प्रभाव पड़ा। इसका जवाब देते हुए रिया ने कहा, यह दिलचस्प है। पुराने जमाने में डायन कौन होती थी? डायन वह महिला होती थी जो पितृसत्तात्मक समाज के राय को नहीं मानती थी जो कि लोकप्रिय राय के खिलाफ थी। शायद मैं वही हूं, शायद मैं चुडैल हूं। शायद मैं काला जादू करना जानती हूं।'

रिया ने थेरेपी का लिया सहारा

रिया ने बताया कि, उन्हें इन सबसे बाहर आने के लिए थेरेपी का सहारा लेना पड़ा था। उन्होंने आगे कहा कि,  लाइफ एक सर्कस है। अब मैं मीडिया से बात कर रही हूं लाइफ आगे बढ़ रही है। New Me बहुत अलग है। पहले 31 साल की उम्र में मुझे अपने अंदर 81 साल की बुजुर्ग महिला महसूस होती थी। मुश्किल समय में आप देवदास बन सकते हैं या थेरेपी का सहारा लेकर आगे बढ़ सकते हैं। मैंने थेरेपी का सहारा लिया’। (इनपुट – सोनाली राय) ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती फिर पड़ीं प्यार में, इस एक्ट्रेस के भाई को कर रहीं डेट
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts