Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

RGPV में छात्र की बेरहमी से पिटाई, मारपीट का वीडिया वायरल, NSUI नेता पर छात्र की पिटाई का आरोप

Follow on Google News
RGPV में छात्र की बेरहमी से पिटाई, मारपीट का वीडिया वायरल, NSUI नेता पर छात्र की पिटाई का आरोप
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में छात्रों की सुरक्षा पर सवाल उठाने लगे हैं। विश्वविद्यालय के हॉस्टल में दो दिनों के भीतर दो घटनाएं हुईं। पहले सोमवार को एक जूनियर छात्र को हॉकी और रॉड से पीटा गया। फिर मंगलवार को कैंपस के बीच में एनएसयूआई के महासचिव पीयूष पवार और 50 अन्य छात्रों ने छात्र योगेंद्र मौर्य की बेरहमी से पिटाई की और इसका वीडियो भी बनाया।

    क्या है पूरा मामला?

    बता दें कि, जब पीड़ित छात्र योगेंद्र मौर्य मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कैंटीन में बैठा हुआ था। तभी एनएसयूआई महासचिव पीयूष पवार करीब 50 छात्रों के साथ आए और सुरक्षा को लेकर कैंपस में प्रदर्शन करने के लिए योगेंद्र से बोलने लगे, लेकिन छात्र ने लाइब्रेरी जाने का कारण बताकर प्रदर्शन में जाने से मना कर दिया। उस समय वे लोग चले गए।

    Twitter Post

    यूआईटी चौराहे पर की मारपीट

    पीड़ित ने बताया कि, जब वो लाइब्रेरी से लौट रहा था। तभी वे लोग प्रदर्शन से लौट रहे थे। पीयूष पवार ने अपने साथियों के साथ मुझे यूआईटी चौराहे पर रोक लिया और मारपीट की, जिसका वीडियो भी बनाया।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कुछ लोग मिलकर पीड़ित को पीट रहे हैं। वहीं कुछ लोग पास में खड़े हैं और तमाशा देख रहे हैं।

    छात्र ने आवेदन देकर की FIR की मांग 

    पीड़ित छात्र योगेंद्र ने गांधीनगर थाने में मारपीट के बाद आवेदन देकर आरोपी छात्रों के खिलाफ एफआईआर की मांग की है। उनका कहना है कि इस घटना से वे डरे हुए हैं। दूसरी ओर, एनएसयूआई के जिला महासचिव अनिमेश ने कहा कि संगठन छात्रों के हित में काम करता है और ऐसी मारपीट का विरोध करता है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts