Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में पटवारी की छत से गिरकर मौत :बालकनी से बच्ची का बैलून निकाल रही थी, पैर फिसला

डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि उनके सिर में चोट लगने की वजह से वहां खून जम गया था। जिस कारण उनकी मौत हुई है।
Follow on Google News
बालकनी से बच्ची का बैलून निकाल रही थी, पैर फिसला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के कमला नगर में रहने वाली महिला पटवारी की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। वह अपनी बच्ची का बालकनी में फंसा हुआ बैलून निकालने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान उनका पांल फिसल गया और वे पड़ोसी के टीन शेड से टकराने के बाद पड़ोसी के घर पर गिर गई। 

    इलाज के दौरान मौत

    यह घटना 11 दिसंबर की है। वहीं पटवारी महिला को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर आज उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आगे की कार्रवाई करते हुए गांधी नगर मेडिकल कॉलेज में उनके शव को मर्चुरी में रखा गया। और फिर आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंपा गया। 

    छुट्टियों में ससुराल आईं थी महिला

    पुलिस के अनुसार मृतिका की पहचान 32 वर्षीय मीनाक्षी पटेल के रूप में हुई है। वह रायसेन जिले की गौहरगंज तहसील में पटवारी के पद पर पदस्थ थीं।वह फिलहाल छुट्टियों के चलते भोपाल आई हुई थीं और कमला नगर स्थित अपने ससुराल में रह रही थीं। जानकारी के मुताबिक, उनके पति भारतीय सेना में कार्यरत हैं, जबकि उनके ससुर पुलिस मुख्यालय में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

    तीन साल पहले हुई थी शादी

    मीनाक्षी पटेल की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी और दो साल पहले उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था। अचानक हुई इस दुखद घटना से पूरे परिवार बिखर गया है और सदमे में हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज किए जाना बाकी हैं। बयान दर्ज होने के बाद सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है, ताकि मौत के कारणों को स्पष्ट किया जा सके।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts