PlayBreaking News

भोपाल:सेवानिवृत्त IPS अखिलेश सिंह का निधन

जाने-माने सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अखिलेश सिंह के निधन से राजधानी में शोक की लहर दौड़ गई है। वे पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।
Follow on Google News
सेवानिवृत्त IPS अखिलेश सिंह का निधन

राजधानी भोपाल में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अखिलेश सिंह का आज इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

सरल और सौम्य स्वभाव के रूप में पहचान

अखिलेश सिंह नर्मदापुरम में डीआईजी के पद पर रह चुके थे। उन्हें एक सौम्य, मिलनसार और व्यवहार कुशल अधिकारी के रूप में जाना जाता था। अपने सेवा काल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक जिम्मेदारियों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निभाया। वे मध्यप्रदेश कांग्रेस की नेत्री आभा सिंह के पति थे। इसके अलावा वे भोपाल के रविंद्र कॉलेज के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने अपनी पढ़ाई शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय और डिमासट्रेशन स्कूल से की थी।

UP में दर्दनाक हादसा: रील बनाने टंकी पर चढ़े 5 बच्चे, 3 नीचे गिरे, 1 की मौत, 2 का एयरफोर्स रेस्क्यू

अंतिम दर्शन और संस्कार का कार्यक्रम

अखिलेश सिंह का पार्थिव शरीर आज सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक उनके निवास 65 वैशाली नगर, भोपाल में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर नर्मदापुरम ले जाया जाएगा जहां राजघाट पर शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

मास कम्युनिकेशन में Ph.D और M.Phil पूर्ण की है तथा टीवी और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts