Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पूर्व सीएम और सीएम में सुलह : उमा भारती ट्वीट कर बोलीं- हमारी हुई थी बात; तो CM शिवराज ने कही ये बात

पूर्व सीएम और सीएम में सुलह : उमा भारती ट्वीट कर बोलीं- हमारी हुई थी बात; तो CM शिवराज ने कही ये बात
भोपाल। मप्र में शराबबंदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच चल रहा विवाद अब दूर होते नजर आ रहा है। शनिवार को पूर्व सीएम ने ट्वीट के जरिए कहा कि हम दोनों में अनबोला जैसी कोई बात नहीं है। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर कहा कि उमा भारती जी केवल दीदी ही नहीं, उनसे मां का प्यार भी मिलता है। ये भी पढ़ें: राजस्थान की पूर्व CM पहुंचीं दतिया : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की मुलाकात, राम नवमी के कार्यक्रम में होंगी शामिल

मैं शेयर नहीं कर पाई, हमारी बात हुई थी : उमा भारती

पूर्व सीएम उमा भारती ने ट्वीट कर लिखा कि मुझसे ये भूल हो गई कि मैं आप सबसे ये तथ्य शेयर नहीं कर पाई कि जिस दिन मैंने शिवराज जी से मीडिया के माध्यम से संवाद होने की स्थिति के बारे में आप सबको जानकारी दी तो मुझे तुरंत ही शिवराज जी का फोन आ गया। हमारी 20 मिनट तक लंबी बातचीत फोन पर हुई कि हम शीघ्र ही बैठक करके सभी विषयों पर सकारात्मक तथा निर्णायक चर्चा करेंगे।

राम नवमी पर ओरछा नगरी भी जगमगाएगी : सीएम शिवराज

पूर्व सीएम उमा भारती ने ट्वीट में लिखा कि शिवराज का मेरे प्रति स्नेह एवं उनके प्रति मेरे मन में सम्मान में कोई भी कमी कभी आ ही नहीं सकती। कल राम नवमी के अवसर पर मेरा पहले से ही ओरछा में रामराजा सरकार के दर्शन का कार्यक्रम था। मुझे जानकारी मिली है कि शिवराज जी भी दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। कल ओरछा नगरी भी अयोध्या की तरह जगमगाएगी। ये भी पढ़ें: जयश्री राम लिखने पर मुस्लिम युवक की घर में घुसकर पिटाई, विधायक रामेश्वर शर्मा बोले- ये राम का देश है यहां लिखा भी जाएगा और बोला भी जाएगा

उमा भारती जी मेरी बहन हैं : सीएम शिवराज

पूर्व सीएम उमा भारती के ट्वीट का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से ट्वीट कर लिखा कि उमा भारती जी मेरी बहन हैं। मैं सदैव से उनका बहुत सम्मान करता हूं। वो केवल राजनैतिक कार्यकर्ता ही नहीं, सोशल रिफॉर्मर भी हैं। वे समाज को सही दिशा में ले जाने के कार्य सदैव करती रहती हैं। सीएम ने कहा कि उमा भारती जी केवल दीदी ही नहीं, कई बार उनसे मां का प्यार भी मिलता है। उनके समाज सेवा और सुधार के हर कार्य में, मैं सदैव उनके साथ हूं। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts