Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Paytm ऐप के UPI ऑपरेशन जारी रहेंगे, RBI ने ग्राहकों के लिए उठाए जरूरी कदम, '@paytm' हैंडल होगा माइग्रेट

Follow on Google News
Paytm ऐप के UPI ऑपरेशन जारी रहेंगे, RBI ने ग्राहकों के लिए उठाए जरूरी कदम, '@paytm' हैंडल होगा माइग्रेट
मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) से पेटीएम ऐप का UPI ऑपरेशन जारी रखने में मदद करने को कहा है। इसके तहत NPCI पेटीएम ऐप के UPI परिचालन को जारी रखने के लिए ‘थर्ड पार्टी ऐप' प्रदाता (टीपीएपी) बनने की संभावना तलाशेगा। RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के जरिये बैंक और वॉलेट सेवाओं का लाभ उठाने वाले ग्राहकों और व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को कुछ अतिरिक्त कदम उठाए। RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को 15 मार्च, 2024 के बाद अपने ग्राहक खातों और वॉलेट में धन लेने से रोक दिया है।

4-5 बैंकों से लेन-देन की सुविधा देने को कहा

RBI ने शुक्रवार को बयान में कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा संचालित हैंडल का उपयोग करके यूपीआई ग्राहकों को बिना किसी बाधा के डिजिटल भुगतान करने में सक्षम बनाने के लिए NPCI से ‘थर्ड पार्टी ऐप' प्रदाता बनने की संभावना तलाशने को कहा है। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि इस संबंध में पेटीएम ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशन लिमिटेड (ओसीएल) ने अनुरोध किया था। आरबीआई ने कहा कि '@paytm' हैंडल को अन्य नए बैंकों में माइग्रेट किया जाएगा। इसके लिए RBI ने NPCI से 4-5 पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर बैंकों की पहचान करने को कहा है, जो हाई वॉल्यूम को संभाल सकें। साथ ही आरबीआई ने एनपीसीआई से पेटीएम को चार-पांच बैंकों से लेन-देन की सुविधा देने को कहा।

TPAP नए यूजर को नहीं जोड़ेगा

पेटीएम पेमेंट्स बैंक (पीपीबीएल) की वेबसाइट के अनुसार उसके 30 करोड़ वॉलेट और तीन करोड़ बैंक ग्राहक हैं। वहीं RBI ने बयान में कहा गया है कि उक्त TPAP किसी भी नए यूजर को तब तक नहीं जोड़ेगा, जब तक कि '@paytm' हैंडल के सभी मौजूदा यूजर संतोषजनक ढंग से एक नए हैंडल पर ट्रांसफर नहीं हो जाते। रिजर्व बैंक ने कहा कि पेटीएम क्यूआर कोड का उपयोग करने वाले व्यापारियों के लिए ओसीएल एक या अधिक पीएसपी बैंकों (पेटीएम पेमेंट्स बैंक के अलावा) के साथ निपटान खाते खोल सकती है। आरबीआई ने एक बार फिर पेटीएम पेमेंट्स बैंक में खाता/वॉलेट रखने वाले ग्राहकों से कहा है कि वे 15 मार्च, 2024 से पहले अन्य बैंकों के साथ वैकल्पिक व्यवस्था करें। इसके साथ ही पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा जारी फास्टैग और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) धारक किसी भी असुविधा से बचने के लिए 15 मार्च 2024 से पहले वैकल्पिक व्यवस्था कर सकते हैं। ये भी पढ़ें- Big Update… RBI ने दी Paytm Payments Bank को 15 दिन की मोहलत, अब 29 फरवरी को बंद नहीं होंगे ट्रांजेक्शन
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts