ट्रेन में चूहे का आतंक:78 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी की नाक कुतरी:,चंडीगढ़ से इंदौर आ रहे थे; दर्द और खून निकलने से खुली नींद

इंदौर। ट्रेन में चूहों की मौजूदगी और सफाई व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। चंडीगढ़ से इंदौर आ रहे 78 वर्षीय रिटायर्ड अधिकारी एचपी करण को सफर के दौरान चूहे ने काट लिया। घटना रात करीब साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है। बुजुर्ग ट्रेन के कोच में सो रहे थे, तभी चूहे ने उनकी नाक कुतर दी। अचानक तेज दर्द और खून निकलने से उनकी नींद खुली। घटना से वे बुरी तरह सहम गए।
ये भी पढ़ें: पहले आओ-पहले पाओ, भोपाल में UPSC-MPPSC की फ्री कोचिंग के रजिस्ट्रेशन शुरू, सिर्फ 50 छात्रों को मिलेगा मौका
सोते समय चूहे ने किया हमला
परिजनों के मुताबिक एचपी करण चंडीगढ़ से इंदौर आ रहे थे। ट्रेन में रात के समय वह अपनी सीट पर सो रहे थे। करीब साढ़े 10 बजे अचानक नाक में तेज दर्द महसूस हुआ। नींद खुलने पर उन्होंने देखा कि नाक से खून निकल रहा था। आसपास देखने पर पता चला कि कोच में मौजूद चूहे ने उनकी नाक काट दी थी। अचानक हुई इस घटना से बुजुर्ग घबरा गए। साथ यात्रा कर रहे परिजनों ने तत्काल उनकी चोट देखी और ट्रेन के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि कोच में पहले से ही चूहे और गंदगी की समस्या थी।
ये भी पढ़ें: कार ने कांवड़िए को मारी टक्कर, मौत: दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर से उज्जैन जा रहा था; तेजाजी नगर बायपास पर हादसा
गंदगी साफ की, चूहों के लिए नहीं हुआ इंतजाम
परिजनों का कहना है कि सफर के दौरान कोच में गंदगी और चूहों की मौजूदगी को लेकर रेलवे स्टाफ से शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद कर्मचारियों ने गंदगी तो साफ कर दी, लेकिन चूहों को हटाने या पेस्ट कंट्रोल जैसी कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई। कुछ समय बाद ही चूहे ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया।इस घटना ने ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा और साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि रेलवे में सफाई को लेकर लगातार दावे किए जाते हैं, लेकिन कोच में चूहों की मौजूदगी जैसी समस्या अभी भी बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली ITO पर भयानक हादसा! डिवाइडर तोड़कर दूसरी गाड़ी से भिड़ी कार, 2 विधायक समेत कई घायल
इंदौर पहुंचते ही अस्पताल ले गए
ट्रेन के इंदौर पहुंचने के बाद परिजन एचपी करण को इलाज के लिए कोकिलाबेन अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उनकी चोट की जांच की और संक्रमण से बचाव के लिए उपचार शुरू किया। परिजनों के अनुसार डॉक्टरों ने रेबीज से बचाव के लिए पहला इंजेक्शन भी लगाया है।
ये भी पढ़ें: नागपुर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, 40 लोग अस्पताल में भर्ती; 5 लोगों की हालत गंभीर
रेलवे की व्यवस्था पर उठे सवाल
ट्रेन में चूहे के काटने की इस घटना के बाद रेलवे की साफ-सफाई और पेस्ट कंट्रोल व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। खासकर बुजुर्ग यात्रियों के लिए इस तरह की घटना चिंता का विषय है। यात्रियों का कहना है कि अगर कोच में चूहों की मौजूदगी की शिकायत मिलने के बाद भी समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जाती तो इस तरह की घटना को टाला जा सकता था।
ये भी पढ़ें: Mp Weather Update: 22 जिलों में झमाझम बारिश का दौर, डिंडौरी-बालाघाट में 8 इंच बारिश की चेतावनी, कई जिले होंगे तरबतर
एयरपोर्ट पर भी सामने आ चुकी है ऐसी घटना
खास बात यह है कि कुछ समय पहले इंदौर एयरपोर्ट पर भी एक यात्री को चूहे द्वारा काटे जाने की घटना सामने आई थी। अब ट्रेन में बुजुर्ग यात्री को चूहे के काटने की घटना ने सार्वजनिक परिवहन और यात्री सुविधाओं में साफ-सफाई की व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।





















