पहले आओ-पहले पाओ, भोपाल में UPSC-MPPSC की फ्री कोचिंग के रजिस्ट्रेशन शुरू, सिर्फ 50 छात्रों को मिलेगा मौका

भोपाल में UPSC और MPPSC की फ्री कोचिंग के लिए 24 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। 50 छात्रों का चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा।
पहले आओ-पहले पाओ, भोपाल में UPSC-MPPSC की फ्री कोचिंग के रजिस्ट्रेशन शुरू, सिर्फ 50 छात्रों को मिलेगा मौका
भोपाल में UPSC और MPPSC की फ्री कोचिंग के लिए 24 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।

भोपाल में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला प्रशासन की पहल पर इस बार भी UPSC और MPPSC की मुफ्त कोचिंग शुरू होने जा रही है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू हो गई है। खास बात यह है कि इसमें सिर्फ 50 विद्यार्थियों को जगह मिलेगी और चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

31 अगस्त तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

फ्री कोचिंग के लिए इच्छुक विद्यार्थी 24 से 31 अगस्त तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस बैच की क्लास 5 सितंबर से हिंदी भवन, पॉलीटेक्निक चौराहा में शुरू होगी। यह योजना खास तौर पर उन विद्यार्थियों के लिए मददगार है, जो UPSC या MPPSC की तैयारी करना चाहते हैं, लेकिन महंगी कोचिंग फीस उनके बजट से बाहर है।

आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मिलेगा फायदा

जिला प्रशासन की इस पहल का मकसद जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर मौका देना है। इस योजना की शुरुआत भोपाल में करीब दो साल पहले की गई थी। अब इसका नया बैच शुरू किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार के लिए शैलेंद्र सिंह का चयन–‘घर-घर संपर्क साधा, विद्यालय को सुरक्षित व आकर्षक बनाया तब 3 से 202 हुए स्कूल में छात्र’/img/404/1787548960712

अफसर और प्रोफेसर भी पढ़ाएंगे

इस फ्री कोचिंग में पढ़ाई सिर्फ सामान्य फैकल्टी तक सीमित नहीं रहेगी। स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े लोग, कॉलेज प्रोफेसर और विषय के जानकार भी विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। इसके अलावा ऐसे अधिकारी भी क्लास ले सकेंगे, जिन्हें छात्रों को पढ़ाने में रुचि है। ये अधिकारी नियमित रूप से करीब एक से दो घंटे की क्लास लेकर विद्यार्थियों की तैयारी में मदद करेंगे।

महंगी कोचिंग से परेशान युवाओं को राहत

UPSC और MPPSC जैसी परीक्षाओं की तैयारी में लंबे समय तक पढ़ाई और अच्छी गाइडेंस की जरूरत होती है। ऐसे में कोचिंग की भारी फीस कई छात्रों के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है। भोपाल जिला प्रशासन की यह पहल ऐसे ही युवाओं को बिना फीस के तैयारी का मौका देने की कोशिश है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts