Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी: कार्तिक पूर्णिमा पर बजरंग कटाएघाट मेले का शुभारंभ, शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

कटनी में नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक श्री बजरंग कटाएघाट मेले का मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। नगर निगम द्वारा आयोजित मेले की शुरुआत मधई मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा के साथ हुई।
कटनी: कार्तिक पूर्णिमा पर बजरंग कटाएघाट मेले का शुभारंभ, शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु
कार्तिक पूर्णिमा पर बजरंग कटाएघाट मेले का शुभारंभ

कटनी। शोभायात्रा में भगवान बजरंगबली की प्रतिमा, ध्वज-पताका और भक्ति संगीत के बीच श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शोभायात्रा कटाएघाट मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से बजरंगबली की स्थापना कर ध्वज-पताका फहराई गई। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया और भजन मंडलियों की प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय हो गया।

मधई मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा

शोभायात्रा प्रारंभ होने से पहले महापौर प्रीति संजीव सूरी और उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मधई मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर नगर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद भगवान बजरंगबली की आरती कर शोभायात्रा रवाना की गई। वाहन में विराजित हनुमान जी की प्रतिमा के साथ ध्वज-पताका लिए श्रद्धालु और भजन मंडलियां आगे बढ़ीं।

ये भी पढ़ें: जबलपुर में शुरू हुआ मिल्क बैंक अमृत कलश, जरूरतमंद नवजातों को मिलेगा मां का दूध

महापौर सहित जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु हुए शामिल

शोभायात्रा में महापौर प्रीति संजीव सूरी, मेयर इन काउंसिल सदस्य सुभाष साहू, डॉ. रमेश सोनी, सुरेंद्र गुप्ता, उमेद्र अहिरवार, सुमन राजू माखीजा, तुलसा गुलाब बेन, पार्षद शशिकांत तिवारी, सीमा श्रीवास्तव, रेखा संजय तिवारी, वंदना राजकिशोर यादव और एल्डरमैन नरेश अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु भी शोभायात्रा का हिस्सा बने।

शहर के प्रमुख मार्गों से होकर कटाएघाट मंदिर पहुंची शोभायात्रा

शोभायात्रा मधई मंदिर से सुभाष चौक, कपड़ा बाजार, सराफा बाजार, झंडा बाजार, सुक्खन चौक, शेर चौक और मिशन चौक होते हुए कटाएघाट मंदिर पहुंची। रास्ते में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में आरती कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की और भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

विधि-विधान से बजरंगबली की स्थापना, फहराई ध्वज-पताका

कटाएघाट मंदिर पहुंचने पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भगवान बजरंगबली की स्थापना की गई। मंदिर परिसर में ध्वज-पताका फहराई गई और आरती के बाद मेले के शुभारंभ की परंपरागत रस्में पूरी की गईं। इसके साथ ही मंदिर परिसर में मेले की रौनक शुरू हो गई और श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Breaking News

नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपायुक्त शैलेश गुप्ता, प्रियंका झारिया, कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, सुनील सिंह, मृदुल श्रीवास्तव, मोना करेरा, उपयंत्री हिमांशु गौतम, शैलेन्द्र प्यासी, नागेंद्र पटेल सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। समाजसेवी संजय गुप्ता, विष्णु प्रसाद साहू, राकेश तिवारी, महेंद्र शर्मा, निगम द्वारा संचालित तीनों स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में नगरवासी भी शामिल हुए। नगर निगम द्वारा वर्षों से आयोजित यह मेला शहर की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts