Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दुष्कर्म के आरोपी पति को बचाने गई पत्नी के साथ हैवानियत, गैंगरेप के बाद गर्भवती को पेट्रोल डालकर जलाया; जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही जंग

Follow on Google News
दुष्कर्म के आरोपी पति को बचाने गई पत्नी के साथ हैवानियत, गैंगरेप के बाद गर्भवती को पेट्रोल डालकर जलाया; जिंदगी और मौत के बीच लड़ रही जंग
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से रोंगटे खड़े वाली खबर सामने आई है। अंबाह में पति के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप लगाने वाली महिला (दूसरे पक्ष) के घर समझौता करने गई आठ माह की गर्भवती महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला के साथ गैंगरेप भी हुआ है। घटना में महिला 80 फीसदी तक जल गई है, जिसे नाजुक हालत में अंबाह सिविल अस्पताल लाया गया। यहां से ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

क्या है मामला ?

दरअसल, ये पूरा मामला अंबाह थाना क्षेत्र के बड़फरा गांव का हैं। जहां 32 वर्षीय सरोज सखबार के पति सुरेश सखबार पर चांदपुरा गांव की एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। मामले में सुरेश सखबार इसी माह जमानत पर छूटकर आया है। जिसमें पति पर लगे केस में राजीनामा करने के लिए सरोज शुक्रवार को चांदपुरा गांव के गौतम सखबार के घर गई। जहां गौतम सखबार के घर में ही पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी गई। जब जलती हुई हालत में ही महिला घर से बाहर निकली। जब तक लोगों ने उसे देखा और आग बुझाने की कोशिश की तब तक महिला बुरी तरह से झुलस चुकी थी। जिसके बाद उसे तत्काल उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया है।

महिला ने तीन लोगों पर लगाया आरोप

जानकारी के मुताबिक, एंबुलेंस में महिला ने पति को दिए बयान में कहा है कि उससे चांदपुर गांव में 3 लोगों ने गैंगरेप किया। जब वह वहां से भागने लगी तो दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला समेत अन्य लोगों ने उसे पकड़कर कमरे में ले गए। वहां उसके पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला समेत उसकी चाची और बाबा ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बयान का वीडियो भी सामने आया है।

महिला के पति ने पुलिस को दिया वीडियो

इधर, अंबाह थाना प्रभारी आलोक परिहार के मुताबिक, 'पीड़ित शुक्रवार दोपहर पति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला से राजीनामा की बात करने चांदपुर गांव गई थी। महिला के पति ने एंबुलेंस में बनाया वीडियो पुलिस को दिया है। महिला इसमें गौतम, मदन और राकेश का नाम लेकर बुरा काम करने की बात कह रही है। ये भी पढ़ें- पॉक्सो एक्ट का इनामी आरोपी चलती पुलिस वैन से कूदा, इलाज के लिए ले जाते समय हुई मौत, नाराज परिजनों ने घेरा थाना, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts